झारखंड : क्या आप भी धनबाद-भुवनेश्वर ट्रेन में सफर करते हैं? रेलवे ने दिया बड़ा तोहफा, टिकट बुक करने से पहले ये जान लें!

Do you also travel on the Dhanbad-Bhubaneswar train? The Railways has given a big gift, so know this before booking your ticket!

धनबाद। यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। Dhanbad Bhubaneswar Train को अब स्पेशल ट्रेन की श्रेणी से हटाकर नियमित ट्रेन के रूप में चलाने की मंजूरी मिल गई है। रेलवे बोर्ड ने इस प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी है। इससे यात्रियों को बड़ा फायदा मिलेगा, क्योंकि स्पेशल ट्रेन का टैग हटते ही किराया लगभग 25 प्रतिशत तक कम हो जाएगा।

दरअसल, कोरोना काल के दौरान कई ट्रेनों की सेवाएं बंद कर दी गई थीं। उसी समय गरीब रथ ट्रेनों के बंद होने के बाद Dhanbad Bhubaneswar Train को स्पेशल ट्रेन के रूप में दोबारा शुरू किया गया था। तब से लेकर अब तक यह ट्रेन लगातार स्पेशल कैटेगरी में ही चल रही थी। फिलहाल इसे होली स्पेशल के रूप में एक अप्रैल तक चलाया जा रहा है। करीब पांच साल बाद अब यह ट्रेन नियमित सेवा के रूप में संचालित होगी।

इस ट्रेन को नियमित बनाने का प्रस्ताव जनवरी में भोपाल में आयोजित इंडियन रेलवे टाइम टेबल कॉन्फ्रेंस (IRTTIC) में मंजूर किया गया था। इसके बाद दो महीने के भीतर रेलवे बोर्ड ने भी इस पर अंतिम स्वीकृति दे दी। अब यात्रियों को उम्मीद है कि अप्रैल से Dhanbad Bhubaneswar Train नियमित ट्रेन के रूप में पटरी पर दौड़ती नजर आएगी।

अधिकारियों के अनुसार भुवनेश्वर से यह ट्रेन 31 मार्च तक और धनबाद से एक अप्रैल तक स्पेशल ट्रेन के रूप में चलेगी। इसके बाद इसे नियमित ट्रेन का दर्जा मिलने की संभावना है, हालांकि इसकी आधिकारिक तारीख की घोषणा जल्द की जाएगी।

स्पेशल ट्रेन होने के कारण यह ट्रेन अक्सर देरी से चलती थी। कई बार धनबाद से खुलने वाली ट्रेन तीन घंटे तक लेट होकर भुवनेश्वर पहुंचती थी। नियमित ट्रेन बनने के बाद समयबद्ध संचालन की उम्मीद है। साथ ही किराया कम होने से गरीब और मध्यम वर्ग के यात्रियों को भी बड़ी राहत मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close