झारखंड : गुमला में सनसनी…छात्रावास के पास बिल्डिंग की छत पर मिला युवक का शव, इलाके में मचा हड़कंप!

Sensation in Gumla: Youth's Body Found on Building Rooftop Near Hostel; Panic Grips the Area!

गुमला शहर में उस समय हड़कंप मच गया, जब उरांव छात्रावास के समीप स्थित एक बिल्डिंग की छत से युवक का शव बरामद किया गया। घटना की खबर फैलते ही इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई और आसपास सनसनी का माहौल बन गया।मृतक की पहचान बिशुनपुर थाना क्षेत्र के चेड़ा गांव निवासी बिफैया खेरवार के रूप में हुई है।

उत्तर प्रदेश से गांव लौटा था युवक

जानकारी के मुताबिक बिफैया खेरवार उत्तर प्रदेश में रहकर मजदूरी करता था। कुछ दिन पहले ही वह अपने गांव लौटा था। बताया जा रहा है कि पिछले कई दिनों से वह गुमला शहर में रह रहा था।हालांकि युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसे लेकर अब तक कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ भी की।प्राथमिक जांच के बाद पुलिस अब मौत के हर पहलू को ध्यान में रखते हुए मामले की पड़ताल कर रही है।

सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय लोगों से जुटाई जा रही जानकारी

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा। मामले की गंभीरता को देखते हुए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।इसके अलावा स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के आधार पर भी पुलिस पूरे घटनाक्रम को समझने की कोशिश कर रही है।घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और चर्चा का माहौल बना हुआ है।

Related Articles

close