झारखंड दारोगा पर रेप केस: स्टूडेंट से शादी का वादा कर कई बार किया रेप, शादी करने लड़की ने बनाया दवाब, तो सरेराह कर दी धुनाई, महिला थाना में FIR
Rape case against Jharkhand sub-inspector: Raped student several times by promising to marry her, when girl pressured him to marry her, he thrashed her in public, FIR lodged in women's police station

Jharkhand Sub insepector Rape Case: झारखंड पुलिस के एक दारोगा पर बलात्कार का आरोप लगा है। इस मामले में युवती ने रांची महिला थाना में मामला दर्ज करायी है। इस आरोप के बाद झारखंड पुलिस में चर्चाओं का दौर जारी है। जानकारी के मुताबिक डालटनगंज की एक युवती ने सिमडेगा के वायरलेस कार्यालय में कार्यरत एक सब-इंस्पेक्टर के खिलाफ यौन शोषण का मामला दर्ज कराया है। दर्ज FIR के आधार पर पुलिस आगे की जांच कर रही है।
पीड़िता पलामू की रहने वाली है और पढ़ाई के लिए रांची में रहती है। इस दौरान सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम के जरिए उसकी जान-पहचान झारखंड पुलिस के एक सब-इंस्पेक्टर से हुई, जो सिमडेगा वायरलेस कार्यालय में कार्यरत है। दोनों इसके बाद करीब आते चले गये। दोनों के बीच दोस्ती प्यार में बदल गयी।
दोनों की मुलाकातें भी होने लगीं। इसी बीच सब-इंस्पेक्टर उसे रांची के पुंदाग स्थित अपने आवास पर भी ले जाने लगा, जहां उनके बीच कई बार शारीरिक संबंध भी बनाये। सब-इंस्पेक्टर बार-बार युवती को कहता रहा कि वो उससे शादी करेगा। इस दौरान दोनों के बीच कई बार शारीरिक संबंध बने।
इस बीच दारोगा का व्यवहार बदल गया। जब लड़की ने शादी के लिए दवाब बनाया तो वो टालने लगा। लड़की से वो दूरियां बनाने लगा और फिर सब-इंस्पेक्टर ने उसका मोबाइल नंबर भी ब्लॉक कर दिया। दारोगा ने लड़की से बात करना भी बंद कर दिया। इसी बीच, लड़की 19 जून 2025 को सब-इंस्पेक्टर से मिलने और बात करने सिमडेगा पहुंची, जहां सब-इंस्पेक्टर ने बस स्टैंड पर ही उसकी पिटाई कर दी और उसे वहां से भगा दिया।
लड़की ने अपने आवेदन में यह भी लिखा है कि इसी बीच उसके पिता की तबीयत खराब हो गई, जिसके कारण वह अपने घर लौट आई। वापस लौटने पर उसने महिला थाने में आकर प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।