झारखंड: लोकसभा में प्रत्याशी चयन के लिए कांग्रेस ने बनाई कमेटी, झारखंड सहित 10 राज्यों की स्क्रीनिंग कमेटी के चेयरमैन होंगे केपी सिंह

रांची। झारखंड में लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू हो गयी है। कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा में अपने प्रत्याशी चयन के लिए स्क्रीनिंग कमेटी बना दी है। ये कमेटी लोकसभा के लिए झारखंड से कौन कौन प्रत्याशी हो सकता है इसके लिए काम करेगी। झारखंड सहित समेत 10 राज्यों के लिए बनी कमेटी की चेयरपर्सन राणा केपी सिंह बनाये गये हैं।

कांग्रेस ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को पांच क्लस्टर में बांटा है। झारखंड वाले क्लस्टर में बिहार, बंगाल, असाम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मिजोरम, मेघालय, नागालैंड, त्रिपुरा और सिक्किम है।

Related Articles

close