पलामू : झारखंड में बढ़ती ठंड को लेकर हाई अलर्ट जारी किया गया है। पलामू में जनवरी के पहले सप्ताह में ठंड ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। पिछले 24 घंटे के अंदर पलामू के विभिन्न इलाकों में ठंड से 3 लोगों की जान चली गई जिसमे पलामू के सतबरवा थाना क्षेत्र के मेला टांड़ के रहने वाले 80 वर्षीय महावीर मोची, रबदा पंचायत के थेमे के रहने वाले बरतु भुइयां और पोंची गांव के गओरा के रहने वाले अबधेश यादव शामिल है।

बताया जा रहा है कि तीनों की मौत ठंड से हुई है। तीनों बुजुर्ग बेहद गरीब परिवार से थे।उनके परिवार के कई सदस्य धनकटनी के लिए दूसरे राज्य गए हैं। तीनों मृतकों के शव का परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया है। घटना के बाद स्थानीय जनप्रतिनिधि ने चिंता जताई है। तथा। विभिन्न इलाकों में अलाव की व्यवस्था करने की मांग की है।

पलामू का तापमान पिछले चार दिनों से लगातार गिर रहा है। सोमवार की सुबह के बाद से पलामू में धूप नही निकली है। पलामू में मंगलवार को नुनताम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस, जबकि अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। सोमवार को पलामू का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। बढ़ती ठंड को देखते हुए राज्य सरकार के निर्देश मिलने के बाद पलामू जिला प्रशासन ने पांचवी तक के सभी स्कूल को बंद करें का निर्देश जारी किया है। ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन ने भी लोगो से अलर्ट जारी किया गया है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...