झारखंड : नवंबर में रांची में ठंड की दस्तक, तापमान गिरेगा 10°C तक – क्लिक करके पढ़ें पूरी खबर और जानें कब से शुरू होगी सर्दी”

Cold weather hits Ranchi in November, temperatures set to drop to 10°C - Click here to read the full story and find out when winter will begin.

रांची: राजधानी रांची के मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिल रहा है। Cyclone Maantha का असर अब समाप्त हो चुका है और आसमान से बादल छंटने लगे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, अगले पाँच दिनों में न्यूनतम तापमान में करीब 5°C तक की गिरावट दर्ज की जाएगी। यानी नवंबर के पहले सप्ताह के बाद ठंड ने दस्तक दे दी है।

फिलहाल शहर का न्यूनतम तापमान सामान्य से करीब चार डिग्री अधिक है, लेकिन जैसे ही आसमान पूरी तरह साफ होगा, रात का पारा 15°C के आसपास पहुंच जाएगा। इसके बाद हवा में ठंडक और कनकनी दोनों बढ़ेंगी। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, यदि अगले पंद्रह दिनों में हिमालय क्षेत्र में बर्फबारी होती है, तो 15 नवंबर के बाद रांची का न्यूनतम तापमान 10°C तक पहुंच सकता है, जिससे कंपकंपी वाली ठंड शुरू हो जाएगी।

वर्तमान में बंगाल की खाड़ी में कोई नया सिस्टम नहीं बन रहा है। हालांकि, अगर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ तो झारखंड के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है, जिससे ठंड और बढ़ जाएगी।

पिछले पाँच वर्षों के आंकड़ों के अनुसार, नवंबर महीने में रांची का न्यूनतम तापमान औसतन 10°C से 12°C के बीच रहा है। वहीं, 2021 में नवंबर में सबसे अधिक 55.8 मिमी बारिश दर्ज की गई थी, जो सामान्य से 525% अधिक थी।

मौसम विभाग का अनुमान है कि इस बार नवंबर के अंत तक ठंड अपने पूरे असर में होगी। सुबह के समय धुंध और कोहरा छाएगा, जबकि दिन में साफ आसमान के बावजूद हवा की ठंडक से कनकनी महसूस होगी।

Related Articles