झारखंड : ठंड की आफत जमीन से लेकर आसमान तक, ट्रेनें चल रही है लेट, लो विजिबिलिटी से कई फ्लाइटों में देरी..यात्री हलाकान
Jharkhand: Cold weather extends from ground to sky, trains are running late, many flights delayed due to low visibility...passengers are worried.

Jharkhand Weather Update: झारखंड में मौसम का कहर जमीन से लेकर आसमान तक टूट रहा है। एक तरफ जहां शीत लहरी, कोहरा-कुहासा से जनजीवन अस्त व्यस्त है, तो वहीं दूसरी तरफ ट्रेन और विमान सेवा भी प्रभावित हो रही है। राजधानी रांची में शनिवार को कोहरे की वजह से ट्रेन और विमान सेवा पर काफी असर रहा। ट्रेनें जहां देरी से गंत्वय तक पहुंची, तो वहीं दूसरी तरफ कई फ्लाइटें भी देरी से पहुंची।
कोहरे का असर लंबी दूरी की ट्रेनों पर भी दिखा। रविवार को नयी दिल्ली-रांची राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन करीब दो घंटे विलंब से रांची पहुंची, जबकि इस्लामपुर-हटिया ट्रेन 7 घंटे देरी से रांची पहुंची। इस कारण यह ट्रेन रात 10:10 बजे रांची से इस्लामपुर के लिए रवाना हुई। जम्मूतवी-संबलपुर एक्सप्रेस ट्रेन 4 घंटे विलंब से रांची आयी। इधर विजबिलिटी काफी कम होने से प्लेन को टेकआफ और लैंडिंग में काफी परेशानी हुई। कोहरे की वजह से दिल्ली रांची फ्लाइट को रद्द करना पड़ गया। सबसे ज्यादा मुश्किलें पटना, दिल्ली जैसी विमान सेवा पर दिखी।
इंडिगो की पटना-रांची फ्लाइट (6ई6902) दोपहर 1:30 बजे, एयर इंडिया दिल्ली-रांची फ्लाइट (एआइ417) दोपहर 3:40 बजे, एयर इंडिया एक्सप्रेस की बेंगलुरु-रांची फ्लाइट (आइएक्स 2706) शाम 5:05 बजे, इंडिगो की दिल्ली- रांची फ्लाइट (6ई5044) शाम 6:05 बजे, एयर इंडिया एक्सप्रेस की दिल्ली- रांची फ्लाइट (आइएक्स1113) शाम 7:10 बजे और इंडिगो की बेंगलुरु-रांची फ्लाइट (6ई221) रात 9.00 बजे रांची पहुंची।
उसी तरह से इंडिगो की पुणे-रांची फ्लाइट ( 66484) सुबह 8:25 बजे की जगह सुबह 8:55 बजे आई. इंडिगो की दिल्ली-रांची फ्लाइट (6ई5044) सुबह 8:40 बजे की जगह सुबह 9:10 बजे, एयर इंडिया एक्सप्रेस की मुंबई रांची फ्लाइट (आइएक्स 1237) सुबह 8:20 बजे की जगह सुबह 8:50 बजे, इंडिगो की कोलकाता-रांची फ्लाइट (67561) सुबह 8:50 बजे की जगह सुबह 9:20 बजे, इंडिगो की हैदराबाद-रांची फ्लाइट (6ई421) सुबह 10:20 बजे की जगह सुबह 10:55 बजे, इंडिगो की कोलकाता-रांची फ्लाइट (66152) सुबह 11:50 बजे की जगह दोपहर 12:30 बजे, इंडिगो की कोलकाता-रांची फ्लाइट (6ई 198) दोपहर 1:40 बजे की जगह दोपहर 3:00 बजे पहुंची।
इंडिगो की हैदराबाद-रांची फ्लाइट (6ई6083) सुबह 9:00 बजे की जगह सुबह 9:35 बजे, एयर इंडिया एक्सप्रेस की दिल्ली-रांची फ्लाइट (आइएक्स 1116) सुबह 10:00 बजे की जगह सुबह 10:30 बजे, एयर इंडिया एक्सप्रेस की बेंगलुरु-रांची फ्लाइट (आइएक्स2722) दिन के 11:20 बजे की जगह 11:50 बजे, एयर इंडिया एक्सप्रेस की दिल्ली-रांची फ्लाइट (आइएक्स 1102) दोपहर 12:50 बजे की जगह दोपहर 1:20 बजे रांची पहुंची।









