झारखंड : CM हेमंत सोरेन का शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे विनोद पांडेय के घर…देखें पूरी खबर!
Jharkhand: CM Hemant Soren reached Vinod Pandey's house to express condolences...see full news!

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन आज झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव और राज्य समन्वय समिति के सदस्य विनोद कुमार पाण्डेय के आवास पहुंचे. दोनों नेताओं ने विनोद पाण्डेय के रांची स्थित हरमू हाउसिंग कॉलोनी स्थित आवास पर आयोजित स्वर्गीय जलेश्वरी देवी जी के “ब्राह्मण भोज” सह “कुटुंब भोज” में भाग लिया.
राज्य समन्वय समिति के सदस्य सह झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव श्री विनोद कुमार पाण्डेय जी की स्वर्गीय माताजी के कुटुंब भोज में शामिल होकर दिवगंत आत्मा को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
मरांग बुरु दिवगंत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की घड़ी… pic.twitter.com/vzZkOx6Hgu
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) October 26, 2025
मुख्यमंत्री सोरेन और कल्पना सोरेन ने दिवंगत जलेश्वरी देवी जी की आत्मा को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. इस दौरान, मुख्यमंत्री ने शोक-संतप्त परिवार को सांत्वना दी और ईश्वर से प्रार्थना की कि वे दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें.
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने विनोद कुमार पाण्डेय और उनके परिवार के अन्य सदस्यों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं. उन्होंने कामना की कि ईश्वर इस कठिन समय में पूरे परिवार को धैर्य और शक्ति प्रदान करें.



















