झारखंड: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुलायी हाईलेवल मीटिंग, होली के पहले SP-आईजी को मिल सकता है बड़ा टास्क

Jharkhand: Chief Minister Hemant Soren called a high-level meeting, SP-IG may get a big task before Holi

Hement Soren: होली के पहले कानून व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री बड़ी बैठक लेने जा रहे हैं। आज मंत्रालय में मुख्यमंत्री राज्य से सीनियर पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। बैठक का एजेंडा पूरी तरह से साफ है, राज्य में कानून व्यवस्था में किसी भी तरह की कोताही ना बरती जाये। होली के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रहे।

 

जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 12 मार्च को प्रदेश में विधि-व्यवस्था की स्थिति को लेकर प्रोजेक्ट भवन में हाईलेवल बैठक करेंगे। वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए इस बैठक में सभी जिलों के एसएसपी और एसपी शामिल होंगे। मंगलवार को गैंगस्टर अमन साहू को एनकाउंटर में मार गिराए जाने के बाद प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था को किस तरह से चाक चौबंद किया जाये।

 

इस पर आज की बैठक में चर्चा होगी। मुख्यमंत्री, 12 मार्च को होने वाली बैठक में सभी जिलों के एसएसपी और एसपी को अपने यहां क्राइम कंट्रोल का निर्देश देंगे। कार्यशैली को लेकर भी अहम निर्देश दे सकते हैं। गौरतलब है कि पिछले कार्यकाल की तरह इस कार्यकाल में भी राज्य की हेमंत सोरेन सरकार विधि-व्यवस्था के मसले पर घिरी हुई है।

 

विधानसभा में पुलिस प्रशासन को लेकर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं। मौजूदा विधानसभा सत्र में ज्यादातर मौके पर विपक्ष ने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किये हैं। लिहाजा आज की बैठक में मुख्यमंत्री के रुख पर हर किसी की नजर रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close