VIDEO: चंपाई सोरेन ने दिया इस्तीफा, हेमंत सोरेन फिर से बनेंगे मुख्यमंत्री, राजभवन पहुंचे हेमंत सोरेन

रांची। हेमंत सोरेन झारखंड के फिर से मुख्यमंत्री बनेंगे। चंपाई सोरेन राज्यपाल को अपना इस्तीफा दे दिया है। जानकारी के मुताबिक हेमंत सोरेन के साथ चंपाई सोरेन भी राजभवन पहुंच गये हैं, वो राज्यपाल से मुलाकात करेंगे। यहां सीएम चंपाई सोरेन राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौपेंगे। इसके बाद हेमंत सोरेन राज्यपाल को सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। इस दावे के बाद राजभवन की तरफ से इन्हें शपथ ग्रहण की तारीख दी जाएगी।

इससे पहले आज सीएम आवास में महागठबंधन की बैठक में लिख ली गई है। बैठक के बाद हेमंत सोरेन सीधा सीएम चंपाई सोरेन के आवास पहुंचे हैं। यहां से दोनों साथ में राजभवन पहुंचे। इससे पहले रांची में CM हाउस में विधायक दल की बैठक हुई। इसमें हेमंत सोरेन को विधायक दल का नेता चुना गया है। सभी विधायकों को CM हाउस में ही रहने को कहा गया है।

आपको बता दें कि पूर्व CM हेमंत सोरेन 5 दिन पहले जेल से रिहा हुए हैं। उनकी रिहाई के साथ ही झारखंड की राजनीति गरमा गई है। CM हाउस पर आज इंडिया ब्लॉक की बैठक हुई। बैठक में जेएमएम-कांग्रेस और राजद के विधायक और मंत्री शामिल हुए।

Related Articles

close