चंपाई दा! NDA परिवार में आपका स्वागत है, केंद्र मंत्री के ट्वीट ने बढ़ाई सनसनी, लिखा, आप टाईगर थे.,…टाईगर हैं और टाईगर ही रहेंगे

रांची/पटना। भले ही खुद से चंपाई ने अपने अगले कदम के पत्ते नहीं खोले हो, लेकिन संकेत मिलने लगे हैं कि वो भाजपा में शामिल हो रहे हैं। झारखंड में विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के नेता चंपई सोरेन किसी भी दिन भाजपा में शामिल हो सकते हैं। अपने X हैंडल पर लिखे एक लंबे चौड़े पोस्ट में चंपई सोरेन ने इसके संकेत दिए हैं कि वह जल्द ही झामुमो छोड़ देंगे।
चंपाई दा आप टाईगर थें,टाईगर हैं और टाईगर ही रहेंगें।
NDA परिवार में आपका स्वागत है।
जोहार टाईगर…@ChampaiSoren— Jitan Ram Manjhi (@jitanrmanjhi) August 18, 2024
इस बीच केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने भी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करके लगभग इस बात की पुष्टि कर दी है कि चंपई सोरेन राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन का हिस्सा बनने जा रहे हैं। जीतनराम मांझी ने चंपई सोरेन को टैग करते हुए X पर एक पोस्ट में लिखा, ‘चंपई दा आप टाइगर थे, टाइगर हैं और टाइगर रहेंगे। NDA परिवार में आपका स्वागत है। जोहार टाइगर.’
बता दें कि मांझी की पार्टी हिन्दुस्तान आवाम मोर्चा भाजपा के नेतृत्व वाले नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस में शामिल है। मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में जीतन राम मांझी एमएसएमई मंत्री हैं. बता दें कि बिहार से अलग होकर एक अलग झारखंड राज्य के निर्माण में अपनी भूमिका के लिए चंपई सोरेन को ‘टाइगर ऑफ कोल्हान’ के नाम से जाना जाता है।