रांची। झारखंड कैबिनेट की अहम बैठक आज होगी। आज की बैठक में 2 दर्जन से ज्यादा प्रस्तावों पर मुहर लगेगी। नियुक्ति संबंधी कुछ अहम फैसलों पर मुहर लग सकती है, वहीं निर्माण कार्यों से जुड़े एजेंडे पर भी आज की बैठक में चर्चा होगी। मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) के मुता‍बिक कैबिनेट की बैठक रांची में 14 दिसंबर, 2022 को होगी।

यह बैठक अपराह्न 4 बजे से झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन) स्थित मंत्रिपरिषद् कक्ष में होगी। आज की बैठक में हाई स्कूल शिक्षक भर्ती 2016 को लेकर भी निर्णय लिया जा सकता है। खुद शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने कहा कि इस मामले को लेकर कैबिनेट की बैठक में चर्चा की जायेगी।

याचिका की वजह से जो बच्चे प्रभावित हो रहे हैं, उसे लेकर आज की बैठक में कुछ अहम निर्णय लिया जा सकता है। वहीं स्वास्थ्य और गृह विभाग से जुड़े प्रस्तावों पर आज मुहर लग सकती है। वहीं शिक्षकों की नियुक्ति में आरक्षण को लेकर आ रही पेचिदगी पर भी आज की बैठक में चर्चा होगी।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...