झारखंड कैबिनेट न्यूज : बजट सत्र के दौरान हेमंत सोरेन ने बुलायी मंत्रिपरिषद की बैठक, लिये जा सकते हैं अहम फैसले, नहीं होगी प्रेस ब्रीफिंग

Jharkhand Cabinet News: Hemant Soren called a cabinet meeting during the budget session, important decisions could be taken, there will be no press briefing.

रांची । बजट सत्र के दौरान हेमंत कैबिनेट की अहम बैठक होने वाली है। कैबिनेट को लेकर मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) ने सभी जानकारी को सूचना भेज दी है। मंत्रिपरिषद् की बैठक, गुरूवार, दिनांक 12 मार्च, 2026 को अपराह्न 05:00 बजे अथवा विधान सभा की बैठक के तुरंत बाद होगी।

कैबिनेट की ये बैठक झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन )स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में होगी। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिये जायेंगे। हालांकि कैबिनेट के बाद अधिकारिक ब्रीफिंग नहीं की जायेगी।

दरअसल विधानसभा सत्र के दौरान हर फैसले का ऐलान विधानसभा मे करना होता है, ऐसे में विधानसभा के दौरान कैबिनेट के फैसले का ऐलान प्रेस कांफ्रेंस में नहीं किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close