झारखंड कैबिनेट बैठक: हेमंत कैबिनेट की अहम बैठक अगले सप्ताह, जानिये कब और कितने बजे होगी मंत्रिपरिषद की मीटिंग

Jharkhand Cabinet Meeting: Key Meeting of the Hemant Cabinet Next Week—Find Out When and at What Time the Council of Ministers Will Convene

झारखंड मंत्रिपरिषद् की बैठक 15 अप्रैल को रांची के प्रोजेक्ट भवन में होगी, जिसमें कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा संभव है।

________________________________________

रांची। झारखंड मंत्रिपरिषद् की महत्वपूर्ण बैठक 15 अप्रैल 2026 (बुधवार) को आयोजित की जाएगी। यह बैठक अपराह्न 03:00 बजे से प्रोजेक्ट भवन स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में शुरू होगी। हेमंत कैबिनेट की इस बैठक में कई अहम फैसले लिये जायेंगे।

 

इस संबंध में मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) की ओर से आधिकारिक सूचना जारी की गई है। बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री द्वारा की जाएगी, जिसमें राज्य के सभी मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे।

 

सूत्रों के अनुसार, इस कैबिनेट बैठक में राज्य के विकास कार्यों, प्रशासनिक निर्णयों और विभिन्न विभागों से जुड़े अहम प्रस्तावों पर चर्चा की जा सकती है। इसके अलावा जनहित से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगने की भी संभावना जताई जा रही है।

Related Articles

close