झारखंड कैबिनेट ब्रेकिंग: हेमंत कैबिनेट की बैठक कुछ देर में, राज्यकर्मियों के लिए होगा बड़ा फैसला, मंईया सम्मान योजना सहित इन एजेंडों पर भी लगेगी मुहर

Jharkhand Cabinet Breaking: Hemant Cabinet meeting in some time, big decision will be taken for state employees, these agendas including Maiya Samman Yojana will also be approved

Hement cabinet Meeting: हेमंत कैबिनेट की बैठक अब से कुछ देर में शुरू होने वाली है। ये बैठक काफी महत्वपूर्ण होने वाली है। माना जा रहा है कि इस बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है। शाम 4 बजे से मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक होगी।

 

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विदेश यात्रा से लौटने के बाद यह पहली कैबिनेट की बैठक होगी। बैठक बीते 7 मई को ही होने वाली थी, लेकिन किसी कारणवश इसे स्थगित कर दिया गया और बैठक आज रखी गई। जानकारी के मुताबिक आज कैबिनेट की बैठक में आबकारी नीति पर फैसला हो सकता है।

 

दरअसल राज्य सरकार ने नई आबकारी नीति का ड्राफ्ट तैयार किया है। आज कैबिनेट की होने वाली बैठक में नई आबकारी नीति का ड्राफ्ट रखा जा सकता है। बताया जा रहा है कि राज्य सरकार की मुहर लगाते ही प्रदेश में शराब सस्ती हो सकती है, वही शराब दुकानों के आवंटन सहित अन्य मुद्दों पर भी आपकी कैबिनेट में फैसला हो सकता है।

 

वहीं मईया सम्मान योजना की राशि को लेकर भी आज की कैबिनेट में फैसला हो सकता है। दरअसल मईया सम्मान योजना की राशि का इंतजार लाभुक कर रहे हैं। खबर है कि 2 महीने का एकमुश्त भुगतान राज्य सरकार कर सकती है। लिहाजा आज मईया सम्मान योजना के मुद्दे पर भी कैबिनेट में चर्चा का अनुमान है।

 

वही कैबिनेट में महंगाई भत्ता के मुद्दे पर भी फैसला हो सकता है। राज्य सरकार प्रदेश के 2 लाख से ज्यादा कर्मचारी और पेंशनर्स को महंगाई भत्ता और महंगाई राहत की सौगात दे सकती है। राज्य सरकार के फैसले के बाद प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को जनवरी 2025 से बढ़ा हुआ DA/DR मिलना शुरू हो जाएगा। अभी राज्य में 53% महंगाई भत्ता कर्मचारियों को मिल रहा है, जो बढ़कर 55 फ़ीसदी हो जाएगा।

Related Articles