झारखंड ब्रेकिंग: तदाशा मिश्रा बनी झारखंड की प्रभारी DGP, अनुराग गुप्ता का इस्तीफा मंजूर

Jharkhand Breaking: Tadasha Mishra appointed as in-charge DGP of Jharkhand, Anurag Gupta's resignation accepted

रांची। झारखंड में डीजीपी की नियुक्ति को लेकर नया अपडेट आया है। अनुराग गुप्ता के इस्तीफे के बाद अब राज्य सरकार ने प्रभारी डीजीपी की नियुक्ति कर दी है। दरअसल कल ही अनुराग गुप्ता के इस्तीफे की खबर आयी थी। हालांकि उनके इस्तीफे पर अधिकृत तौर पर किसी ने कुछ नहीं कहा था।

लेकिन अब खबर आ रही है कि गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने अनुराग गुप्ता के ऐच्छिक सेवानिवृति के आवेदन को स्वीकार कर लिया है। इस संबंध में गुरुवार देर रात विभाग की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई।

इधर राज्य सरकार ने अहम निर्णय लेते हुए झारखंड की नई प्रभारी डीजीपी तदाशा मिश्रा को बनाया है। इस संबंध में भी गृह विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। तदाशा मिश्रा गृह कारा एवं आपदा विभाग में विशेष सचिव के पद पर थी। बता दें कि तदाशा मिश्रा 1994 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं। तदाशा मिश्रा कई अहम जिम्मेदारी संभाल चुकी है।

Related Articles

close