ब्रेकिंग: हेमंत सोरेन का शपथ आज, शाम 5 बजे अकेले लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

रांची। झारखंड की राजनीति से जुड़ी एक बड़ी खबर है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज शाम शपथ लेंगे। राज्यपाल ने उन्हें मख्यमंत्री पद की शपथ के लिए निमंत्रण दे दिया है। करीब छह महीने बाद एक बार फिर से झारखंड की कमान हेमंत सोरेन के हाथों में होगी। आज शाम ही हेमंत सोरेन ही पद और गोपनियता की शपथ लेंगे। खबर है कि वो अकेले ही मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। हालांकि पहले ये चर्चा थी, कि 7 जुलाई को नए सरकार का शपथ ग्रहण होगा, लेकिन अब शाम 5 बजे ही कार्यक्रम होगा।

इससेप पहले आज सुबह राज्यपाल राधाकृष्णन ने सरकार बनाने के लिए इंडी गठबंधन के नेताओं को बुलाया था। हेमंत सोरेन, कल्पना सोरेन, सत्यानंद भोक्ता, विनोद सिंह और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने राज्यपाल राधाकृष्णन से मुलाकात की। पहले जेएमएम नेता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा था कि राज्यपाल से हमें सरकार बनाने का न्योता मिला है। हेमंत तीसरी बार झारखंड के CM बनेंगे।

अर्जुन मुंडा और शिबू सोरेन के बाद वो तीसरे नेता हैं, जो तीसरी बार झारखंड के मुख्यमंत्री बनेंगे। इससे पहले बुधवार को तेजी से बदलते राजनीतिक घटनाक्रम में विधानसभा चुनाव से 4 महीने पहले CM चंपाई सोरेन ने राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को अपना इस्तीफा सौंप दिया था, जिसके बाद हेमंत सोरेन ने सरकार बनाने का दावा पेश किया और 45 विधायकों का समर्थन पत्र सौंपा था।

Related Articles