रांची। भाजपा ने चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। भाजपा ने चुनाव के पहले प्रदेश में संगठनात्मक नियुक्तियां शुरू कर दी है। झारखंड में चुनाव प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी को बनाया गाय है। वहीं बिहार में चल रही खींचतान के बीज बिनोद तावड़े को चुनाव प्रभारी और दीपक प्रकाश को सह प्रभारी बनाया गया है।

यहां देखें 23 राज्यों के प्रभारियों की लिस्ट

कौन हैं लक्ष्मीकांत वाजपेयी
झारखंड में चुनाव प्रभारी की कमान लक्ष्मी कांत वाजपेयी को दिया गया है। मेरठ के रहने वाले लक्ष्मीकांत वाजपेयी अभी राज्यसभा के सांसद है। उन्हें पिछले साल राष्ट्रीय उपाध्यभ भाजपा ने बनाया था। डा.लक्ष्मीकान्त बाजपेयी से 2022 में पहले झारखंड के प्रभारी भी बनाए गए थे और उन्हें राज्यसभा में भाजपा का मुख्य सचेतक नियुक्त किया गया । डा.लक्ष्मीकान्त बाजपेयी उत्तर के प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए ही भाजपा ने 2014 लोकसभा चुनाव में 73 सीटें जीती थीं। उन्होंने मुलायम सिंह यादव परिवार की बहू अपर्णा यादव, साढ़ू प्रमोद गुप्ता, रायबरेली की कांग्रेस विधायक अदिति सिंह समेत सपा के कई नेताओं को पार्टी में शामिल कराया था।

राजनीतिक करियर
• डा.लक्ष्मीकान्त 14 साल की उम्र में जनसंघ से जुड़ गए थे।
• उन्हें 1977 में जनता पार्टी के यूथ विंग का अध्येक्ष बनाया गया था।
• 1980 में भाजपा मेरठ के महासचिव बने।
• लक्ष्मीकान्त बाजपेयी उत्तर प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष भी बने।
• 1989 में वह मेरठ की शहर सीट से पहली बार विधायक चुने गए।
• 1993 में वे चुनाव हार गए।
• 1996 में वह दूसरी बार एमएलए बने।
• 2002 में वह फिर चुनाव जीते और प्रदेश सरकार में मंत्री रहे, लेकिन 2007 के चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा।
• 2012 में वह फिर विधायक बने और दिसंबर 2012 में भाजपा ने उन्हें उत्तर प्रदेश का अध्यक्ष बना दिया।
• वर्ष 2017 के विधानसभा में उन्हें फिर से निराशा हाथ लगी।
• वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में लक्ष्मीकान्त बाजपेयी ने चुनाव न लड़ने की इच्छा व्यक्त की थी।
• भाजपा ने उन्हें ज्वाइनिंग कमेटी का अध्यक्ष बना दिया गया।
• 70 की उम्र पार कर चुके लक्ष्मीकान्त को मई 2022 में ही पार्टी ने उच्च सदन भेज दिया।
लक्ष्मीकान्त बाजपेयी भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रहे। भाजपा में प्रदेश उपाध्यक्ष रहे। अब राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। यानी संगठन में लगातार उनका प्रमोशन हुआ।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...