झारखंड: शादी से पहले ब्वायफ्रेंड-गर्लफ्रेंड की मौत, अगले महीने थी दोनों की शादी फिक्स, आत्महत्या या फिर हत्या? पुलिस की जांच शुरू
Jharkhand: Boyfriend and girlfriend die before their wedding, their wedding was scheduled for next month. Was it suicide or murder? Police investigation begins.

प्रेमी जोड़े की संदिग्ध परिस्थिति में लाश मिली है। कमला की बात ये है कि दोनों की अगले महीने शादी भी होने थी, लेकिन इसी बीच दोनों ने जान दे दी। घटनास्थल से जहर की गोलियां, कोल्ड ड्रिंक की बोतल और बाइक बरामद हुई है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।
________________________________________
Crime News : शादी के पहले प्रेमी जोड़े की लाश मिली है। अब ये आत्महत्या है या फिर हत्या? पुलिस इसकी जांच में जुटी है। जानकारी के मुताबिक दोनों की अगले महीने शादी फिक्स थी, लेकिन इसी बीच दोनों की लाश मिली है।
घटना झारखंड के चतरा जिले की है। लावालौंग थाना क्षेत्र के लमटा पंचायत स्थित लीलाजन नदी के समीप जंगल से सोमवार देर शाम एक युवक और युवती के शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद किए गए।
घटना के बाद दोनों परिवारों में मातम छा गया है, जबकि गांव में शोक और तरह-तरह की चर्चाओं का माहौल है। युवती की पहचान चतरा सदर थाना क्षेत्र के टीकर गांव निवासी के रूप में और युवक की पहचान राजपुर थाना क्षेत्र के पांडेयमहुआ (राजा चक) निवासी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों की अगले महीने शादी होने वाली थी। परिजनों के मुताबिक, युवक-युवती बीते शुक्रवार को घर से निकले थे, लेकिन उसके बाद से ही दोनों का पता नहीं चल पाया था।
खोजबीन के बाद भी जब कोई सुराग नहीं मिला तो युवती के परिजनों ने सदर थाना में आवेदन देकर गुमशुदगी का सनहा दर्ज कराया था। इधर जंगल में मवेशी चरा रहे चरवाहों ने तेज दुर्गंध महसूस की। जब वे आसपास पहुंचे तो दोनों के शव फंदे से लटके मिले। सूचना मिलते ही लावालौंग थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
मंगलवार को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिए गए।लावालौंग थाना पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी। फिलहाल पुलिस आत्महत्या और हत्या दोनों पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।घटनास्थल से चार पैकेट जहर की गोलियां, एक कोल्ड ड्रिंक की बोतल और युवक की मोटरसाइकिल बरामद की गई है।
बाइक घटनास्थल से लगभग 100 मीटर दूरी पर हैंडल लॉक की स्थिति में मिली। इन बरामद वस्तुओं ने मामले को और भी रहस्यमय बना दिया है। पुलिस फॉरेंसिक जांच और कॉल डिटेल रिकॉर्ड के माध्यम से भी साक्ष्य जुटाने में लगी है।परिजनों ने दोनों की हत्या कर शवों को फंदे से लटकाने की आशंका जताई है। उनका कहना है कि शादी तय होने के बाद दोनों के बीच किसी तरह का विवाद नहीं था।









