झारखंड : भाजपा की तिरंगा यात्रा आज से, आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता दिखाने का संदेश देगी पार्टी
Jharkhand: BJP's Tiranga Yatra starts today, the party will give the message of showing solidarity against terrorism

झारखंड में आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता और सेना के समर्थन में भाजपा तिरंगा यात्रा निकाल रही है। इस यात्रा की शुरुआत 14 मई को रांची से होगी। इसके बाद यात्रा को प्रमंडल, जिला और मंडल स्तर पर भी आयोजित किया जाएगा। भाजपा ने आम जनता, सामाजिक संगठनों और बुद्धिजीवियों से तिरंगा यात्रा में शामिल होने की अपील की है, ताकि देशभक्ति और एकता का संदेश दिया जा सके।
आज रांची में शहीद चौक से बिरसा मुंडा समाधि स्थल, कोकर तक तिरंगा यात्रा सुबह 10 बजे निकाली जाएगी। वहीं 15 मई को राज्य के सभी प्रमंडल मुख्यालयों में यात्रा होगी।16 मई को सभी जिला मुख्यालयों में कार्यक्रम होंगे। 19 मई को पलामू, संताल और हजारीबाग प्रमंडल के सभी मंडलों में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। 20 मई को कोल्हान और दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के मंडलों में यात्रा का आयोजन किया जाएगा। भाजपा का कहना है कि यह तिरंगा यात्रा देश की रक्षा में लगे जवानों के सम्मान में निकाली जा रही है और जनता को यह संदेश देने का प्रयास है कि आतंकवाद के खिलाफ पूरा देश एकजुट है।