झारखंड में भाजपा कल कर सकती है घोषणा पत्र जारी, 300 यूनिट फ्री बिजली सहित ये कर सकती है नयी घोषणा, अमित शाह लगायेंगे मुहर

रांची। आज झारखंड बीजेपी के घोषणा पत्र को आखिरी रूप दिया जा सकता है। अमित शाह आज ही रांची पहुंच रहे हैं। जानकारी यही मिल रही है कि आज शीर्ष नेताओं से चर्चा के बाद घोषणा पत्र को आखिरी रूप दिया जा सकता है। वहीं रविवार को भाजपा अपने घोषणा पत्र का ऐलान कर सकती है। इससे पहले भाजपा अपने पंचप्रण को पहले ही जारी कर चुके हैं। जिसमें नौकरी, 500 रुपये सिलेंडर, बेरोजगारी भत्ता व महिलाओं को मासिक 2100 रुपये सहित पंच प्रण शामिल हैं।

भाजपा अब अपने घोषणा पत्र में 300 यूनिट फ्री बिजली और सवा करोड़ घरों में सोलर ऊर्जा से जोड़ने का ऐलान कर सकती है। वहीं महिलाओं के लिए भी कुछ नये ऐलान भाजपा करने की तैयारी में हैं। झारखंड में इस बार महिलाओं पर पार्टियां काफी फोकस कर रही है, लिहाजा भाजपा का घोषणा पत्र भी महिलाओं पर केंद्रित रहने वाला है।

आपको बता दें कि अमित शाह झारखंड में कल से चुनावी सभा का आगाज करने वाले हैं। वो कई जगहों पर चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। वहीं सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी भी झारखंड दौरे पर आने वाले हैं। भाजपा ने 40 स्टार प्रचारकों की जो लिस्ट जारी की है, उन सभी की सभा कराने की भाजपा तैयारी कर रहे हैं। इससे पहले आज देर शाम रांची पहुंचकर अमित शाह बैठक लेंगे।

अमित शाह प्रदेश कार्यालय में आयोजित दो बैठक में शामिल होंगे। पहली बैठक प्रदेश स्तरीय नेताओं की है। इसमें संगठन प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी, चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान और हिमंत बिस्वा सरमा भी शामिल होंगे और अब तक की तैयारियों पर गहन चर्चा करेंगे।इसके बाद दूसरी बैठक सभी विधानसभा प्रभारियों के साथ होगी। इसमें चुनाव प्रचार अभियान पर चर्चा होगी। अगली सुबह यानी रविवार को शाह रांची से ही वो सिमरिया, बरकट्ठा और घाटशिला जाएंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे।

Related Articles

close