झारखंड: बिहार की महिला से रेप, पैसा लेने के बहाने बुलाया, फिर बलात्कार की घटना को दिया अंजाम, डायल 100 पर…

गढ़वा। बिहार की महिला के साथ गढ़वा में रेप की वारदात हुई है। कर्ज वापस के बहाने महिला के साथ बलात्कार की घटना हुई है। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार बिहार के पटना के रहने वाले एक युवक और गढ़वा के बंशीधर नगर के रहने वाले जहारुद्दीन अंसारी गुजरात की एक फैक्ट्री में साथ काम करते थे। जहारुद्दीन ने महिला के साथ बलात्कार किया है। आरोपी ने महिला पर हमला भी किया, लेकिन किसी तरह से वो बचकर भाग निकली।

महिला के पति ने जहारुद्दीन अंसारी को 45 हजार रुपए कर्ज दिया था। जहारुद्दीन अंसारी कर्ज लेने के बाद बंशीधर नगर स्थित अपने घर चला आया। जहारुद्दीन कर्ज वापस करने के बहाने महिला को बंशीधर नगर बुलाया। महिला ने बंशीधर नगर पहुंचने के बाद उसने जहारुद्दीन को फोन किया। जहारुद्दीन ने महिला को ये कहा कि वह घर पर पैसे वापस करेगा।

झांसा देकर घर ले जाने के दौरान बेलपहाड़ी के इलाके में जहारुद्दीन ने महिला से रेप किया। महिला को इलाज के लिए बंशीधर नगर अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती करवाया. जहां महिला ने अपने साथ हुई पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने तत्परता के साथ कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Related Articles