झारखंड-बिहार अब जमकर किये हेलीकॉप्टर की सैर, इसी महीने से शुरू होगी प्राइवेट हेलीकॉप्टर सर्विस, शादी, पार्टी और निजी कामों के लिए कर सकेंगे बुक..

Jharkhand-Bihar can now enjoy helicopter rides, private helicopter service will start from this month, you can book it for weddings, parties and personal work.

Jharkhand Bihar Helicopter News : झारखंड-बिहार के लोग अब हेलीकॉप्टर की सैर कर सकते हैं। ना सिर्फ बल्कि इसे शादी-ब्याह से लेकर अन्य कार्यक्रमों के लिए भी बुक किया जा सकता है। झारखंड में जल्द ही निजी हेलीकॉप्टर सेवा की शुरुआत होने जा रही है, जिससे राज्य में हवाई यात्रा के नए द्वार खुलेंगे। अब झारखंड और बिहार के लोग भी महानगरों की तरह हेलीकॉप्टर सेवा का लाभ उठा सकेंगे और अपनी यात्रा को तेज़ और आरामदायक बना सकेंगे।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अहम बात ये है कि हेलीकाप्टर सेवा का संचालन राज्य के युवा और उत्साही उद्यमी द्वारा किया जाएगा। यह सेवा झारखंड के साथ-साथ बिहार में भी उपलब्ध होगी, जिससे रांची से पूरे झारखंड और बिहार के लिए हेलीकॉप्टर बुक किया जा सकेगा।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कंपनी की तरफ से बताया गया हैकि खास बात यह है कि महानगरों की महंगी हेलीकॉप्टर सेवाओं की तुलना में इस निजी सेवा के किराए को न्यूनतम रखा गया है, जिससे आम लोगों के लिए भी यह सेवा किफायती हो सके।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

नई हेलीकॉप्टर सेवा का संचालन इसी महीने अप्रैल से शुरू हो गया है। कंपनी की तरफ से बताया गया है कि शादी समारोह, पार्टियों और अन्य आयोजनों के लिए हेलीकॉप्टर की तत्काल उपलब्धता सुनिश्चित होगी। इतना ही नहीं, आपातकालीन परिस्थितियों में भी यह सेवा उपयोगी साबित होगी। युवराज ग्रुप एंड कंपनी प्राइवेट लिमिटेड द्वारा संचालित किया जा रहा है।

 

कंपनी की तरफ से दावा किया गया है कि 10 हेलीकॉप्टर का बेड़ा उपलब्ध है। आने वाले दिनों में इस सेवा का और विस्तार किया जाएगा। कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि उनके पास राबिंसन, बेल-206 और बेल-407 हेलीकॉप्टर मौजूद हैं, जो विभिन्न जरूरतों के अनुसार उपलब्ध कराए जाएंगे।

 

झारखंड और बिहार में गहन सर्वेक्षण के बाद इस सेवा को शुरू करने का निर्णय लिया गया है। इस निजी उड्डयन सेवा की शुरुआत से झारखंड और बिहार में व्यापार और आर्थिक गतिविधियों को भी नया प्रोत्साहन मिलेगा। खासकर उन इलाकों में, जहां परिवहन की सीमित सुविधाएँ मौजूद हैं, वहां हेलीकॉप्टर सेवा से यात्रा सुगम होगी। भविष्य में इस सेवा का और विस्तार करने की योजना है, जिससे आम जनता के साथ-साथ व्यावसायिक क्षेत्र को भी लाभ मिलेगा।

Related Articles

close