झारखंड बिग अपडेट: 10 लाख से ज्यादा महिलाओं के खाते में इस बार नहींं आयेंगे पैसे, मंईया सम्मान योजना में एक साथ 7500 रुपये देने की तैयारी
Jharkhand Big Update: This time money will not come in the accounts of more than 10 lakh women, preparations to give 7500 rupees at once under Maiya Samman Yojana

Mainya Samman Yojna : मंईया सम्मान योजना इस बार कई महिलाओं का झटका देने वाला है। अगले दो से तीन दिन के भीतर जो मंईया सम्मान योजना की राशि महिलाओं के खाते में पहुंचेगी, उस लिस्ट से कई महिलाओं के नाम गायब होंगे। जानकारी मिल रही है कि करीब एक लाख महिलाओं को इस बार से 2500 रुपये की राशि नही दी जायेगी।
आधार सीड डेटा में 37,55,233 लाभुकों के नाम दर्ज हैं। शेष 5,52,855 लाभुकों के खाते में आधार सीडिंग के बाद पैसे भेजे जाएंगे। इस योजना के लाभुकों की संख्या के हिसाब से टॉप 5 जिलों की बात करें तो सबसे ज्यादा रांची में 3,65,512, गिरिडीह में 3,54,511, धनबाद में 3,09,879, पलामू में 2,84,006 और बोकारो में 2,79,746 लाभुक हैं।
वहीं 10 लाख से ज्यादा महिलाओं के खाते में राशि जायेगी या नहीं? इस पर विभाग की कमेटी फैसला लेगी। ऐसे में उम्मीद यही है कि 52 लाख लाभार्थी महिलाओं में से इस बार सिर्फ 37-38 लाख महिलाओं के खाते में ही पैसे भेजे जायेंगे। करीब 12 लाख महिलाओं का योजना से इस बार पत्ता कट सकता है।
जानकारी जो मिल रही है उसके मुताबिक महिला दिवस के दिन या पूर्व संध्या पर 8-9 मार्च को महिलाओं के खाते में पैसे आ सकते हैं। इस बार उन्हें तीन महीने के 7500 रुपए एकमुश्त मिलेंगे।
विभाग के अधिकारियों के मुताबिक कई गड़बड़ियां सामने आने के बाद महिलाओं के खाते में पैसे ट्रांसफर करने का काम रोक दिया गया है। अपात्र लाभुकों की पहचान की जा रही थी। अब स्क्रूटनी के बाद अब तक 43,08,088 पात्र लाभुक मिले हैं, लेकिन 13,53,703 लाभुकों का अब तक सत्यापन नहीं हुआ है।