झारखंड: ससुराल में दामाद की हुई हत्या मामले में बड़ा खुलासा, शराब की वजह से हुआ था पूरा कांड, दो आरोपी गिरफ्तार

Jharkhand: Major revelation in the murder case of son-in-law at his in-laws' house; alcohol was the cause of the entire incident; two accused arrested.

पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र स्थित चेडाबार गांव में हुई युगेश सिंह हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। शराब के लिए पैसे की मांग को लेकर हुए विवाद में दो लोगों ने मिलकर दामाद की हत्या कर दी थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
________________________________________
पलामू। युगेश सिंह हत्या मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। झारखंड के Palamu जिले में 28 फरवरी को सनसनीखेज हत्या की वारदात हुई थी। Jharkhand Police की तफ्तीश में यह बात सामने आई है कि शराब के लिए पैसे की मांग को लेकर हुए विवाद में एक युवक की हत्या कर दी गई थी।

बाद में मृतक की पहचान युगेश सिंह के रूप में हुई है, जो नावाबाजार थाना क्षेत्र का रहने वाला था और उसका ससुराल चैनपुर थाना क्षेत्र के चेडाबार गांव में स्थित है। घटना के बाद युगेश का शव कोयल नदी के किनारे झाड़ियों से बरामद किया गया था, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई थी। मामले में मृतक की पत्नी ने चैनपुर थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

प्राथमिकी के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की और वैज्ञानिक साक्ष्यों एवं गुप्त सूचना के आधार पर मामले का खुलासा कर लिया। पलामू की पुलिस अधीक्षक Reeshma Ramesan ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि घटना के दिन युगेश सिंह शराब के नशे में था। इसी दौरान गांव के ही दो लोग—शिवपूजन सिंह और जयप्रकाश सिंह—मौके पर पहुंचे और उससे शराब के लिए पैसे की मांग की।

पैसे को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई।एसपी के अनुसार, आरोपियों ने पहले युगेश के सिर पर ‘फाइटर’ (लोहे के हथियार) से वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद शव को कोयल नदी किनारे झाड़ियों में फेंक दिया गया, ताकि घटना को छिपाया जा सके।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में दोनों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।इस हत्याकांड के सफल उद्भेदन में चैनपुर थाना की टीम की भूमिका सराहनीय रही।

विशेष रूप से इंस्पेक्टर पूनम टोप्पो, थाना प्रभारी श्रीराम शर्मा, सब इंस्पेक्टर बाबूलाल दुबे और छत्रधारी कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने सक्रियता से जांच को अंजाम दिया।घटना ने क्षेत्र में शराब से जुड़ी बढ़ती आपराधिक घटनाओं को लेकर एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में कानून हाथ में न लें और तत्काल प्रशासन को सूचना दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close