झारखंड बड़ी खबर: झामुमो का X हैंडल हो गया हैक, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड पुलिस को दिया ये निर्देश, पढ़िये क्या कहा…

Jharkhand big news: JMM's X handle has been hacked, Chief Minister Hemant Soren gave this instruction to Jharkhand Police, read what he said...

रांची। साइबर अटैकर्स का एक अहम मामला सामने आया है। झारखंड मुक्ति मोर्चा का आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल ‘एक्स’ हैक कर लिया गया है। खुद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इसकी जानकारी दी है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने एक्स हैंडल पर इसे लेकर झारखंड पुलिस को निर्देशित किया है।

 

 

उन्होंने इस मामले की जांच के लिए झारखंड पुलिस को कार्रवाई करने के लिए कहा है। मिली जानकारी के मुताबिक झामुमो के आधिकारिक एक्स हैंडल से आधी रात के करीब एक गिलहरी की अजीब तस्वीर साझा की गई है, जिससे यह अनुमान लगाया जा सकता है कि यह तस्वीर असामाजिक तत्वों द्वारा पोस्ट की गई होगी।

 

 

मुख्यमंत्री ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मामले की जांच के आदेश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने अपने अधिकारिक हैंडल पर लिखा है कि झामुमो का आधिकारिक X हैंडल @JmmJharkhand आसामाजिक तत्वों द्वारा हैक किया गया है। @JharkhandPolice संज्ञान लेकर इस मामले की जांच कर शीघ्र कार्रवाई करे। @XCorpIndia कृपया इस मामले में संज्ञान लें।

Related Articles