झारखंड बिग ब्रेकिंग: शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की हालत गंभीर, एयर लिफ्ट कर ले जाया गया दिल्ली, डॉक्टरों ने कहा…

रांची: झारखंड के शिक्षा मंत्री  रामदास सोरेन के अस्वस्थ होने की खबर ने पूरे राज्य को चिंतित कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, वे बाथरूम में फिसलकर गिर गए, जिससे उनके मस्तिष्क में गंभीर चोट आई है और ब्रेन में ब्लड क्लॉट पाया गया है।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उन्हें एयरलिफ्ट कर झारखंड से दिल्ली के मेदांता अस्पताल ले जाया गया है, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है।

 

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफ़ान अंसारी ने इस खबर की पुष्टि करते हुए कहा, “मैं लगातार उनकी स्थिति की निगरानी कर रहा हूँ। हम सब बेहद चिंतित हैं। मैं झारखंड की जनता से अपील करता हूँ कि वे हमारे बड़े भाई रामदास सोरेन जी के जल्द स्वस्थ होने की कामना करें।”

 

स्वास्थ्य मंत्री ने यह भी बताया कि मुख्यमंत्री और सरकार के अन्य वरिष्ठ अधिकारी लगातार संपर्क में हैं और हर संभव चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

 

पूरे राज्य में मंत्री जी के समर्थकों और शुभचिंतकों द्वारा उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थनाएं की जा रही हैं।

Related Articles

close