झारखंड : राम नवमी से पहले पुलिस का ‘एक्शन’ मोड…नकली शराब के ठिकानों पर छापा, 200 लीटर महुआ जावा किया नष्ट!
Jharkhand: Police in action mode ahead of Ram Navami... Raid on fake liquor dens, 200 litres of Mahua Jawa destroyed!

Deoghar में रामनवमी को देखते हुए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में हैं। जिले के हर गली, चौक और चौराहे पर सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। असामाजिक तत्वों पर खास नजर रखी जा रही है, ताकि त्योहार के दौरान किसी तरह की गड़बड़ी न हो।
ग्रामीण इलाकों में उत्पाद विभाग भी सक्रिय हो गया है। देसी तरीके से शराब बनाने वाले स्थानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। प्रशासन का फोकस यह सुनिश्चित करना है कि रामनवमी के दौरान अवैध शराब के कारण कोई हादसा न हो।
बीती देर रात मोहनपुर प्रखंड के तिलैया मझियाना गांव में छापेमारी के दौरान उत्पाद विभाग की टीम ने 200 लीटर महुआ जावा नष्ट किया। यह कार्रवाई उत्पाद विभाग के प्रभारी मणिकांत कुमार की निगरानी में की गई। जानकारी के मुताबिक आनंदी मंडल नाम का व्यक्ति अवैध तरीके से महुआ शराब बना रहा था और रामनवमी पर बेचने की तैयारी में था। आरोपी फिलहाल फरार है, लेकिन पुलिस जल्द उसे गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।
देवघर के ग्रामीण इलाकों में महुआ शराब का सेवन अब भी जारी है, जबकि इससे कई बार जानलेवा घटनाएं हो चुकी हैं। सरकार ने महुआ से बनी शराब पर सख्त पाबंदी लगाई है, बावजूद इसके चोरी-छिपे इसका कारोबार चलता रहता है।
रामनवमी के मद्देनजर प्रशासन ने सुरक्षा और सख्ती दोनों बढ़ा दी है। इस बार किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, और त्योहार के दौरान लोगों की सुरक्षा प्राथमिकता है।








