झारखंड : सिर्फ एक ‘बकरी’ के लिए बन गए हत्यारे! गढ़वा पुलिस का बड़ा खुलासा, खूनी वारदात को अंजाम देने वाले 4 गिरफ्तार
They became murderers for a mere goat! Garhwa police make a major revelation, arresting four perpetrators of the bloody crime.

गढ़वा। झारखंड के गढ़वा जिले में बकरी चराने और जमीन विवाद को लेकर हुई हिंसक झड़प में एक व्यक्ति की हत्या हो गई। इस Garhwa murder case में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना बड़गड़ थाना क्षेत्र के हेसातु गांव के दुबियाठी टोला की है, जहां दो परिवारों के बीच पुराना विवाद अचानक हिंसक हो गया।
पुलिस के अनुसार, खेत में बकरी चराने को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इस हमले में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मृतक के परिवार के अन्य सदस्य भी घायल हो गए। घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसडीपीओ रंका रोहित रंजन सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से जांच शुरू की और छापेमारी कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रामकिशुन यादव उर्फ दुबई यादव, राजू यादव, छोटू यादव उर्फ शिव कुमार यादव और संतोष यादव के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल किए गए हथियार भी बरामद किए हैं। इनमें खून से सना कुल्हाड़ी और लकड़ी की लाठी शामिल है। अधिकारियों के मुताबिक, यह Garhwa murder case लंबे समय से चले आ रहे जमीन विवाद का परिणाम है।
जांच में यह भी सामने आया है कि घटना से पहले आरोपियों ने मृतक की तीन बकरियों को जहर देकर मार दिया था, जिससे दोनों पक्षों के बीच तनाव और बढ़ गया था। फिलहाल पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है और मामले की जांच जारी है।









