झारखंड बड़ी दुर्घटना: महाकुंभ से लौट रही कार दुर्घटनाग्रस्त, हादसे में तीन महिलाओं की…

Mahakumbh Accident : महाकुंभ में स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं का वाहन हजारीबाग के चरही घाटी में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है, वहीं पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

8 फरवरी की सुबह कार किराए पर लेकर प्रयागराज के लिए निकले थे। 9 फरवरी को सभी ने महाकुंभ में स्नान किया, रात में रांची के लिए निकले थे। इसी दौरान चरही घाटी के पास कोयला लदे मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर खड़ी ट्रक से टकरा गई।

बताया जाता है कि सभी रांची से महाकुंभ के लिए निकले थे और सभी एक ही परिवार के रहने वाले थे। महाकुंभ से स्नान कर लौटने के दौरान चरही घाटी के पास उनका वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

हादसे में मृतक और घायल सभी महिलाएं हैं। मृतकों में अंश देवी, संजू देवी और सोनी देवी शामिल हैं। वहीं घायलों में रंजू देवी, पुनीता देवी, असिता देवी, उमा देवी और ज्योति देवी शामिल हैं।

मृतक अंश देवी गुमला की रहने वाली है। संजू देवी और सोनी देवी रांची आदिवासी चौक आईटीआई की रहने वाली हैं। घायलों में रंजू देवी और उमा देवी मां-बेटी हैं। दोनों आईटीआई चौक के पास की रहने वाली हैं। पुनीता देवी बुंडू, असिता देवी मांडर और ज्योति देवी भी रांची की रहने वाली हैं।

Related Articles

close