झारखंड सहायक आचार्य नियुक्ति: संशोधित परिणाम ने बदली बाजी, 1122 अभ्यर्थी हुए अयोग्य…जानें वजह
Jharkhand Assistant Professor Recruitment: Revised results change the game, 1122 candidates disqualified... know the reason

रांची: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने सहायक आचार्य नियुक्ति परीक्षा 2025 का संशोधित रिजल्ट जारी कर दिया है। अगस्त में जारी मूल परिणाम में कुल 10,570 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए थे। हालांकि, इसमें पाई गई विसंगतियों के कारण आयोग ने परिणाम में संशोधन किया।
संशोधित रिजल्ट के अनुसार अब सफल अभ्यर्थियों की संख्या घटकर 9448 रह गई है। यानी 1122 ऐसे अभ्यर्थी, जो पहले सफल घोषित किए गए थे, अब असफल माने गए हैं। आयोग ने यह कदम परिणाम में पारदर्शिता और सटीकता सुनिश्चित करने के लिए उठाया।
कक्षा अनुसार बदलाव:
कक्षा 1 से 5: पहले 4817 सफल → अब 4433 (384 अभ्यर्थी बाहर)
कक्षा 6 से 8 (विज्ञान एवं गणित): पहले 1661 → अब 1454 (207 बाहर)
कक्षा 6 से 8 (भाषा): पहले 1059 → अब 813 (246 बाहर)
कक्षा 6 से 8 (सामाजिक विज्ञान): पहले 3033 → अब 2748 (285 बाहर)
इस संशोधन का प्रभाव सभी विषयों में दिखा, जिसमें कक्षा 1 से 5 और कक्षा 6 से 8 के विज्ञान, गणित, भाषा और सामाजिक विज्ञान शामिल हैं। आयोग ने चरणबद्ध तरीके से रिजल्ट में बदलाव कर विसंगतियों को दूर किया।
26,001 पदों के लिए आयोजित इस परीक्षा में संशोधित परिणाम से कई अभ्यर्थियों में असंतोष है। आयोग ने कहा कि यह कार्रवाई केवल परीक्षा प्रक्रिया में सटीकता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए की गई है।









