झारखंड: गिरफ्तार SDO ने कहा…हर सिक्के के दो पहलू….कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

SDO Ashok Kumar Gupta: पत्नी की हत्या मामले में गिरफ्तार एसडीओ को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। रविवार को गिरफ्तार हजारीबाग सदर के पूर्व एसडीओ अशोक कुमार को रविवार की देर शाम रांची से गिरफ्तार किए जाने के बाद हजारीबाग कोर्ट में पेश किया गया। इससे पहले उन्हें शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल हजारीबाग में शारीरिक जांच के लिए ले जाया गया।
कोर्ट में पेश किए जाने के बाद उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में लेते हुए लोकनायक जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा भेज दिया गया।जेल जाने से पहले उन्होंने पहली बार अपना पक्ष मीडिया के सामने रखा। उन्होंने कि इस मामले में सिक्के के दूसरे पहलू को नहीं देखा गया है। हर सिक्के के दो पहलू होते हैं। पहले पहलू पर बहुत ज्यादा दुष्प्रचार हुआ है।
इससे पहले 31 जनवरी को हजारीबाग व्यवहार न्यायालय ने अशोक कुमार की अग्रिम जमानत याचिका को खारिज कर दिया था। जिसके बाद पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने को लेकर लगातार प्रयास कर रही थी।
इस मामले में हजारीबाग पुलिस पहले ही कोर्ट में पुलिस डायरी जमा कर चुकी है।रविवार की देर शाम गिरफ्तार करने के बाद उन्हें रात चरही गेस्टहाउस में रखा गया। इसके बाद आज उन्हें कोर्ट में पेशा किया गया।









