झारखंड: आजसू नेता को मिली जमानत, कोर्ट के आदेश पर कल हुई थी गिरफ्तारी, जानिये पूरा मामला

Jharkhand: AJSU leader granted bail, arrested yesterday on court orders, know the whole matter

Jharkhand News: आजसू नेता हरेलाल महतो को जमानत मिल गयी है। कल ही उन्हें कोर्ट के आदेश पर गिरफ्तार किया गया था। आपको बता दें कि ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र से बीते चुनाव में एनडीए प्रत्याशी रहे आजसू नेता हरेलाल महतो को सरायकेला कोर्ट के आदेश पर गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।

 

हरेलाल महतो पर खनन से जुड़े एक मामले में केस दर्ज किया गया था। जिसके बाद कोर्ट ने उन्हें जेल भेजने का आदेश दिया था। पुलिस ने हरेलाल महतो के चालक को भी गिरफ्तार किया था।

 

आपको बता दें कि इससे पहले भी करीब 3 वर्ष पूर्व कोरोना लॉकडाउन के दौरान मेला आयोजित करने के आरोप में हरेलाल महतो को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। इसके अलावा लगातार अवैध पत्थर माईनिंग, विस्फोट जैसे कई अवैध गतिविधि में हरेलाल महतो शामिल रहे हैं. इतना ही नहीं, नक्सली गतिविधयों को संरक्षण देने का आरोप भी हरेलाल महतो पर लग चुके हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close