झारखंड-शर्मनाक : युवती की मौत के बाद 5 दिन तक घर में पड़ा रहा शव, भाई ने बाथरुम में कर दिया अंतिम संस्कार, फिर पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस ने….

Jharkhand—Shocking: Young Woman's Body Lay in House for 5 Days After Her Death; Brother Performed Last Rites in Bathroom—Then, Acting on a Tip-off from Neighbors, the Police...

धनबाद के गोविंदपुर थाना क्षेत्र स्थित वास्तु विहार सोसाइटी के एक फ्लैट से 40 वर्षीय महिला का सड़ा-गला शव बरामद हुआ है। महिला की मौत करीब 5 दिन पहले हुई थी, भाई ने बहन के शव के अंतिम सस्कार के लिए मदद मांगी, लेकिन किसी ने मदद नहीं की। मौत के 5 दिन तक शव के साथ रहने के बाद भाई ने घर के बाथरूम में ही बहन का अंतिम संस्कार कर दिया।

________________________________________

धनबाद। जिले से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला का शव कई दिनों तक घर के अंदर सड़ता रहा और परिजन उसी फ्लैट में मौजूद रहे। घटना गोविंदपुर थाना क्षेत्र के कौआबांध स्थित वास्तु विहार सोसाइटी की है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।मृतका की पहचान 40 वर्षीय लिपिका कुमारी के रूप में हुई है, जो वर्ष 2022 से इस फ्लैट में अपने परिवार के साथ रह रही थी।

 

पुलिस के अनुसार, महिला की मौत करीब 8 अप्रैल को ही हो गई थी। शुरुआती जानकारी में बीमारी से मौत होने की बात सामने आ रही है, लेकिन जिस तरह से शव कई दिनों तक फ्लैट में पड़ा रहा, उसने पूरे मामले को संदिग्ध बना दिया है। बताया जा रहा है कि महिला की मौत के बाद न तो पुलिस को सूचना दी और न ही अंतिम संस्कार की कोई व्यवस्था की। हैरानी की बात यह है कि शव पांच दिनों तक उसी फ्लैट में पड़ा रहा और इस दौरान घर के अन्य सदस्य वहीं रह रहे थे।

 

आसपास के लोगों के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों से फ्लैट से हल्की दुर्गंध आ रही थी, लेकिन इसे गंभीरता से नहीं लिया गया। बताया जा रहा है कि मृतिका से भाई ने बाथरूम में शव के दाहसंस्कार की कोशिश की। जिसके बाद दुर्गंध इतनी तेज हो गई कि लोगों को शक हुआ। इसके बाद रात में स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

 

सूचना मिलते ही गोविंदपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और फ्लैट का दरवाजा खुलवाया। अंदर का दृश्य देखकर पुलिस भी सन्न रह गई। महिला का शव बुरी तरह सड़-गल चुका था, जिससे स्पष्ट था कि मौत कई दिन पहले हो चुकी थी।पुलिस ने तुरंत शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमएमसीएच भेज दिया।

 

साथ ही पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई है। परिजनों से लगातार पूछताछ की जा रही है और यह समझने की कोशिश की जा रही है कि आखिर मौत के बाद सूचना क्यों नहीं दी गई और शव को इतने दिनों तक घर में क्यों रखा गया।यह घटना कई सवाल खड़े करती है—क्या यह केवल लापरवाही का मामला है या इसके पीछे कोई और कारण है?

 

पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है, जिसमें पारिवारिक स्थिति, मानसिक स्थिति और अन्य संभावित कारणों को भी ध्यान में रखा जा रहा है।स्थानीय लोगों के बीच इस घटना को लेकर दहशत और चर्चा का माहौल है। समाज में इस तरह की घटनाएं न केवल चिंता पैदा करती हैं, बल्कि यह भी सोचने पर मजबूर करती हैं कि आखिर किसी परिवार में ऐसी स्थिति क्यों उत्पन्न होती है, जहां एक सदस्य की मौत के बाद भी उसकी जानकारी छिपाई जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close