झारखंड ACB छापा : 5 लाख रुपये घूस लेते कर्मचारी गिरफ्तार, जमीन मुआवजा के भुगतान में मांगी थी 40 लाख, 5 लाख की पहली किस्त…

Jharkhand ACB raid: Employee arrested for taking bribe of Rs 5 lakh; had demanded Rs 40 lakh as land compensation, first installment of Rs 5 lakh...

झारखंड में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। 5 लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। दोनों पर जमीन मुआवजा मामले में 40 लाख रुपये की मांग करने का आरोप है।
________________________________________
Jharkhand ACB Trap: झारखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी है। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने सरायकेला में बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने एलआरडीसी (LRDC) कार्यालय के कर्मचारी और एक ब्रोकर को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार किए गए कर्मचारी की पहचान प्रीतम आचार्य के रूप में हुई है। उसके साथ एक ब्रोकर को भी एसीबी टीम ने पकड़ा है।

दोनों पर आरोप है कि उन्होंने जमीन मुआवजा से जुड़े एक मामले को सुलझाने और पक्ष में रिपोर्ट देने के बदले वादी से 40 लाख रुपये की भारी-भरकम रिश्वत की मांग की थी।बताया जा रहा है कि वादी ने इस मामले की शिकायत एसीबी से की थी, जिसके बाद टीम ने पूरे मामले की जांच शुरू की।

जांच के दौरान आरोपों की पुष्टि होने पर एसीबी ने जाल बिछाया और आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ने की योजना बनाई। सोमवार को वादी पहली किस्त के रूप में 5 लाख रुपये लेकर एलआरडीसी कार्यालय के पास पहुंचा। जैसे ही उसने यह राशि प्रीतम आचार्य और ब्रोकर को सौंपी, पहले से मौके पर मौजूद एसीबी की टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों को पकड़ लिया।

इस दौरान पूरी कार्रवाई को विधिवत रूप से अंजाम दिया गया, ताकि कानूनी प्रक्रिया में कोई बाधा न आए।गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। एसीबी यह भी जांच कर रही है कि इस मामले में और कौन-कौन लोग शामिल हो सकते हैं और क्या यह किसी बड़े भ्रष्टाचार नेटवर्क का हिस्सा है।

 

इस कार्रवाई के बाद सरायकेला के सरकारी दफ्तरों में हड़कंप मच गया है। कर्मचारियों के बीच इस बात की चर्चा है कि एसीबी की टीम लगातार नजर बनाए हुए है और किसी भी तरह की शिकायत मिलने पर तुरंत कार्रवाई की जा रही है।

एसीबी अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई है और आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने लोगों से अपील की है कि यदि उनसे कोई भी सरकारी कर्मचारी रिश्वत की मांग करता है, तो इसकी जानकारी तुरंत एसीबी को दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close