44 ट्रेनी सब इंस्पेक्टर गिरफ्तार: एसआई भर्ती में फर्जीवाड़े की खबर से मचा है हड़कंप, अब तक 44 हुए गिरफ्तार, पढ़िये पूरा मामला

Sub Insepector : चार ट्रेनी सब इंस्पेक्टर को गिरफ्तार किया गया है। इस गिरफ्तारी के साथ ही अब तक 44 सब इंस्पेक्टर अब तक गिरफ्तार हो चुके हैं। पूरा मामला एसआई भर्ती पेपर लीक से जुड़ा हुआ है। जानकारी के मुताबिक गुरुवार को चारों आरोपियों को जोधपुर से पकड़ा गया। जहां से चारों ट्रेनी एसआई को सात दिन की रिमांड पर भेज दिया गया है। वहीं, डमी कंडीडेट को तीन दिन की रिमांड पर भेजा गया है।

आज ट्रेनी एसआई मोनिका, रेणु कुमारी चौहान, सुरजीत सिंह यादव और नीरज कुमार यादव को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया है। आपको बता दें कि एसओजी 9 अक्टूबर को राजस्थान पुलिस अकादमी (आरपीए) पहुंची थी। यहां से 5 ट्रेनी एसआई को हिरासत में लिया गया था। पूछताछ के बाद इनकी 4 को गिरफ्तार किया गया।

एक को वापस छोड़ दिया। पूर्व में गिरफ्तार और रिमांड पर चल रहे आरोपियों ने पूछताछ में कुछ ट्रेनी एसआई के बारे में जानकारी दी है। उसकी जांच कराई गई। जांच में पुष्टि होने पर गुरुवार सुबह ट्रेनी एसआई को आरपीए से डिटेन कर पूछताछ के लिए लाए थे।

SI भर्ती पेपर लीक मामले में राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) के पूर्व सदस्य रामू राम राईका, उसके बेटे देवेश राईका और बेटी शोभा राईका की भी गिरफ्तारी हुई है। रामूराम राईका ने अपने बेटे-बेटी के लिए एसआई परीक्षा से 6 दिन पहले ही पेपर की व्यवस्था कर दी थी। रामूराम जानता था कि बेटे-बेटी पेपर को भी एक-दो दिन में पढ़कर पास नहीं कर सकते। इसलिए छह दिन तक दोनों बच्चों को पेपर की तैयारी कराई गई।

एसआई भर्ती 2021 में पेपर लीक के मामले में एसओजी अब तक 44 चयनित ट्रेनी एसआई और पेपर लीक गैंग से जुड़े 30 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। अभी भी कई ट्रेनी एसआई एसओजी के रडार पर चल रहे हैं। एसओजी ने इसी साल अप्रैल में पहली बार इस एग्जाम से जुड़े ट्रेनी एसआई की गिरफ्तारी की थी।वहीं एसआई भर्ती 2021 धांधली मामले में डमी अभ्यर्थी बनकर बैठने वाली वर्षा बिश्नोई को सोमवार सुबह जोधपुर रेंज की टीम ने कोटा से गिरफ्तार किया था।

Related Articles

close