झारखंड: 30 IPS अधिकारियों का तबादला, DGP अनुराग गुप्ता सीआईडी डीजी से हटाए गए, देखें पूरी लिस्ट 

Jharkhand: 30 IPS officers transferred, DGP Anurag Gupta removed from CID DG post, see full list

रांची। झारखंड सरकार ने राज्य पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। राज्य के डीजीपी (सीआईडी) अनुराग गुप्ता को उनके पद से हटा दिया गया है। इसके साथ ही सरकार ने कुल 30 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। गृह विभाग की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं।

 

सूत्रों के अनुसार, अनुराग गुप्ता को अब पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन का नया दायित्व सौंपा गया है। वहीं कई जिलों के एसपी, डीआईजी और अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव किया गया है।

 

यह तबादला आदेश आगामी विधानसभा चुनाव और राज्य में बढ़ती सुरक्षा चुनौतियों को देखते हुए लिया गया माना जा रहा है। राज्य सरकार ने सभी अधिकारियों को जल्द से जल्द नई जिम्मेदारी संभालने का निर्देश दिया है।

 

महत्वपूर्ण तबादले:

अनुराग गुप्ता, डीजी (सीआईडी) – पद से हटाकर पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन में स्थानांतरित।

अजय लिंडा को नया डीआईजी (सीआईडी) बनाया गया।

अमित कुमार, एसपी, लोहरदगा – स्थानांतरण कर गुमला भेजा गया।

हरि प्रसाद, एसपी, गुमला – अब लोहरदगा के एसपी होंगे।

 

कई अन्य जिलों के एसपी, एएसपी और डीआईजी स्तर के अफसरों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।

  • वायरलेस डीजी प्रशांत सिंह को डीजी मुख्यालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
  • आईपीएस सुमन गुप्ता को रेल एडीजी बनाया गया.
  • आईपीएस प्रिया दुबे को एसीबी का एडीजी बनाया गया.
  • रांची आईजी मनोज कौशिक आईजी सीआईडी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया.
  • बोकारो आईजी के पद पर पदस्थापित क्रांति कुमार गडीदेशी आईजी मानवाधिकार बनाया गया।
  • नरेंद्र कुमार सिंह को आईजी निगरानी सह सुरक्षा झारखंड विद्युत बोर्ड के पद पर स्थापित किया गया।
  • दुमका आईजी शैलेंद्र सिन्हा को पलामू आईजी बनाया गया।
  • सीआईडी आईजी के पद पर पदस्थापित सुदर्शन मंडल को आईजी मुख्यालय के पद पर पदस्थापित किया गया और वह जेल आईजी के प्रभार में रहेंगे।
  • सुनील भास्कर को बोकारो जोनल आईजी बनाया गया।
  • आईजी प्रोविजन पटेल मयूर कन्हैयालाल को दुमका जोनल आईजी का प्रभार दिया गया।
  • सीआईडी डीआईजी के पद पर पदस्थापित संजीव कुमार डीआईजी, एसआईबी बनाया गया।
  • चाईबासा एसपी राकेश रंजन को रांची का नया एसएसपी बनाया गया।
  • शैलेंद्र प्रसाद बरनवाल को डीआईजी एसआईबी बनाया गया
  • चौथे मनोज रतन को डीआईजी स्पेशल ब्रांच बनाया गया।
  • पलामू डीआईजी नौशाद आलम अंसारी को पुलिस मुख्यालय में योगदान देने का निर्देश।
  • देवघर एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग को अगले आदेश तक संयुक्त निदेशक झारखंड पुलिस अकादमी हजारीबाग के पद पर पदस्थापित किया गया।
  • रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा को एसीबी डीआईजी बनाया गया।
  • एहतेशाम वकारिब को सीआईडी एसपी बनाया गया।
  • अमित रेनू को चाईबासा एसपी बनाया गया।
  • श्री सौरभ को देवघर एसपी बनाया गया।
  • रांची सिटी एसपी अजीत कुमार को रेल एसपी जमशेदपुर बनाया गया।
  • दीपक कुमार पांडे को एसपी स्पेशल ब्रांच बनाया गया।
  • अनिमेष नैथानी को एसीबी का एसपी बनाया गया।
  • रांची के ट्रैफिक एसपी कैलाश करमाली को रेल एसपी धनबाद बनाया गया
  • मनोज स्वर्गीयरी जैप तीन गोविंदपुर कमांडेंट बनाया गया।
  • मूमल राजपुरोहित को जैप आठ का कमांडेंट बनाया गया।
  • आईपीएस पारस राणा को सिटी एसपी रांची बनाया गया और उन्हें जैप 10 का अतिरिक्त प्रभार दिया गया तथा
  • राकेश सिंह को ट्रैफिक एसपी रांची बनाया गया और साथ ही उन्हें वायरलेस एसपी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया।

इन तबादलों का उद्देश्य प्रशासनिक कार्यक्षमता को बढ़ाना, कानून व्यवस्था को मजबूत करना और आगामी चुनाव की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए पुलिस महकमे को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाना है।

Related Articles