जेईई नहीं हो पाया है क्लियर, लेकिन करना चाहते हैं बीटेक, तो इन नामों कालेजों में है एडमिशन का मौका, जानिये डिटेल

B.Tech Admission। बीटेक करने के लिए कई तरह के आप्शन है। आप जहां जेईई जैसी इंट्रेस एग्जाम पास कर देश के नाम आईआईटी और एनआईटी में दाखिला ले सकते हैं। वहीं बीटेक करने का कुछ सेकेंड आप्शन भी मौजूद है। आइये आपको बताते हैं कि कैसे जेईई बिना पासकिये ही बीटेक आप कर सकते हैं। राज्य स्तर की परीक्षा, निजी प्रवेश परीक्षा या फिर कुछ कॉलेजों में सीधे प्रवेश पा सकते हैं। इन कॉलेजों की फीस भी अलग-अलग है, जो सालाना 2 लाख रुपये से लेकर 6 लाख रुपये तक होती है।
- बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (BITS), पिलानी
बीआईटीएस पिलानी भारत के टॉप प्राइवेट कॉलेजों में एक है। यहां की प्रवेश परीक्षा BITSAT के नाम से जानी जाती है, जिसमें फिजिक्स, मैथ्स, और कैमिस्ट्री से सवाल पूछे जाते हैं। इस कॉलेज की सालाना फीस करीब 4-6 लाख रुपये होती है। - कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, अन्ना यूनिवर्सिटी (CEAU), तमिलनाडु
यह भारत के पुराने कॉलेजों में से एक है। यहां पर प्रवेश के लिए राज्य स्तरीय एंट्रेंस परीक्षा और बारहवीं के अंकों को ध्यान में रखा जाता है। यहां पर प्रवेश के लिए अलग से एंट्रेंस परीक्षा की जरूरत नहीं होती। सालाना फीस 5 से 1.5 लाख रुपये के बीच होती है। - नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी (NSUT), दिल्ली
यह दिल्ली का एक प्रमुख इंजीनियरिंग कॉलेज है। यहां पर JEE के बजाय बारहवीं के मार्क्स और राज्य बोर्ड के एंट्रेंस एग्जाम के अंक देखकर प्रवेश दिया जाता है। इसकी सालाना फीस 2-3 लाख रुपये के बीच होती है। - वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (VIT), तमिलनाडु
यह कॉलेज भारत के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेजों में से एक है और इसमें प्रवेश VIT Entrance Exam के माध्यम से मिलता है। यह कॉलेज अपने शानदार प्लेसमेंट रिकॉर्ड के लिए प्रसिद्ध है। इसकी सालाना फीस 2-5 लाख रुपये होती है। - महाराष्ट्र इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT), पुणे
यह एक प्रसिद्ध प्राइवेट कॉलेज है, जिसमें MHT CET और राज्य स्तर की एंट्रेंस परीक्षा के आधार पर एडमिशन होता है। इसके साथ ही डायरेक्ट कोटा के तहत भी प्रवेश मिल सकता है। इसकी सालाना फीस 3-5 लाख रुपये होती है। - मणिपाल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT), कर्नाटका
मणिपाल इंस्टीट्यूट में JEE Mains के बिना भी प्रवेश लिया जा सकता है, इसके लिए यहां की अपनी Manipal Entrance Test (MET) होती है। यह कॉलेज रिसर्च आधारित शिक्षा और शानदार छात्रवृत्ति के लिए प्रसिद्ध है। यहां की सालाना फीस 4-6 लाख रुपये होती है। - बीएमएस कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग (BMSCE), कर्नाटका
यह एक ऑटोनोमस कॉलेज है, जिसमें प्रवेश Karnataka CET और COMEDK UGET के माध्यम से होता है। इस कॉलेज की सालाना फीस 2-3 लाख रुपये के बीच होती है। - इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, तमिलनाडु
यहां पर SRM Combined Test के माध्यम से बीटेक में प्रवेश लिया जा सकता है। यह कॉलेज उच्च प्लेसमेंट रिकॉर्ड के लिए जाना जाता है। इसकी सालाना फीस 5 से 4 लाख रुपये के बीच होती है।