जेईई एडवांस 2023 का रिजल्ट जारी : आयुष सिंह बने झारखंड टॉपर, All इंडिया में मिली 94 रैंक

तकनीकी कॉलेजों में प्रवेश दिलाने वाली परीक्षा जेईई एडवांस का परिणाम रविवार को घोषित हो गया है। झारखंड में जेईई एडवांस की परीक्षा में आयुष सिंह ने प्रदेश में टॉप किया है। आयुष को 94वीं रैंक मिली है।
लोहरदगा के रहने वाले हैं आयुष
लोहरदगा के आयुष कुमार सिंह को जेईई एडवांस की परीक्षा में झारखंड टॉपर बनने का गौरव हासिल हुआ है। आयुष कुमार सिंह ने ऑल इंडिया 94वां हासिल किया है।
लोहरदगा के आयुष सिंह ने जेईई एडवांस्ड में बेहतर परिणाम पाने के पहले जेईई मेन में भी अच्छी सफलता हासिल की थी। जेईई मेन में आयुष को 99.99 परसेंटाइल मिले थे। इस परसेंटाइल के बाद उसने जेईई एडवांस्ड पर फोकस किया और इसमें भी बेहतरीन स्थान प्राप्त किया है। आयुष ने अपनी 10वीं तक की पढ़ाई एमबीडीएवी पब्लिक स्कूल लोहरदगा से की है। वहीं 11वीं और 12वीं की परीक्षा रांची के एलए गार्डन स्कूल से की है।
आयुष के पिता हिंडाल्को कर्मी और मां शिक्षिका आयुष की सफलता पर स्वजन काफी खुश हैं।
आयुष के पिता रवि भूषण सिंह हिंडाल्को कंपनी के लोहरदगा रेलवे साइडिंग स्थित अनलोडिंग स्टेशन में साइडिंग इंचार्ज हैं।
जबकि शीला अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर में मां नीलिमा देवी शिक्षका हैं। आयुष प्रारंभ से ही अपनी पढ़ाई को लेकर काफी ज्यादा गंभीर रहा है।
उसने लोहरदगा एमबीडीएवी पब्लिक स्कूल से उत्कृष्ट अंकों के साथ दसवीं की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। जबकि उसने ॥ वीं और 12वीं की परीक्षा एलए गार्डन रांची से उतीर्ण की है।









