नारायणपुर (छत्तीसगढ़)। नक्सल इलाके में जवानों के सुसाइड का मामला कम होता नहीं दिख रहा है। गुरुवार को नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में एक जवान ने खुद को गोली मार ली। सर्विस रायफल से खुद को गोली मारने वाले जवान की मौके पर ही मौत हो गयी। बैरक में गोली चलने की आवाज सुनते ही हड़कंप मच गया। आनन फानन में जब दूसरे जवान मौके पर पहुंचे तो मौके पर लहुलूहान हालत में हेड कांस्टेबल जवान की मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी के बाद पुलिस अधिकारियों ने जांच का आदेश दे दिया हैं।

सुरक्षा बल के जवान ने खुद को गोली क्या मारी अभी ये जांच का विषय हैं।बताया जा रहा हैं कि नारायणपुर के कोहकामेटा थाना में अरूण उईके की हेड कांस्टेबल के पद पर पोस्टिंग थी। मूलतः छत्तीसगढ़ के ही धमतरी जिला के सिहावा का रहने वालो सुरक्षा बल का जवान अरूण उईके सुबह के वक्त बैरक में मौजूद था। मौके पर मौजूद जवान कुछ समझ पाते इसी बीच उसने एकांत में जाकर अपने सर्विस रॉयफल से खुद को गोली मार ली।

बैरक में गोली चलने की आवाज सुनने के बाद दूसरे जवान मौके पर पहुंचे, तो उन्होने लहुलूहान हालत में अरूण उईके को जमीन पर पड़ा देखा।आनन फानन में जवान उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हेड कांस्टेबल अरूण उईके ने आत्महत्या क्यों की अभी ये जांच का विषय हैं। पुलिस अधिकारियों ने इस घटना की जानकारी के बाद घटना के कारणों के जांच का आदेश दे दिया हैं।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...