जवान शहीद : ड्यूटी के दौरान अचानक बिगड़ी तबीयत, सेना में हवलदार का शव पहुंचा पैतृक गांव तो मचा कोहराम

बक्सर। सेना के एक जवान की ड्यूटी के दौरान मौत हो गयी। जवान की अचानक तबीयत बिगड़ी जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। जवान सेना में हवलदार थे। हवलदार संजय कुमार चौबे बक्सर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जारीगांवा निवासी थे। जवान की मौत की खबर से घर में कोहराम मच गया। शुक्रवार को जवान का पार्थिव शरीर गांव पहुंचा तो हर जगह चित्कार मच गया।

हवलदार सजंय चौबे कुछ दिनों से 321 फिल्ड वर्क शाप हाशी मारा में पोस्टेड थे। जिनकी अचानक तबीयत खराब हुई उन्हें टी कलकत्ता मिलिट्री अस्पताल में भर्ती कराया गया था उनकी गुरुवार को मौत हो गई। 2005 में भारतीय सेना में उन्होंने ज्वाइनिंग कर लिए। सजंय चौबे मां बाप के इकलौता बेटा होने के नाते देश सेवा के साथ-साथ घर की भी पूरी जिम्मेदारी इनके कंधों पर थी।

शुक्रवार को उनका शव पैतृक गांव दानापुर में मिलिट्री छावनी के सैनिकों ने लाया।देर शाम नम आंखों ने जवान को अंतिम विदाई दी गयी। जवान की मौत के बाद गांव में शोक की लहर है। ग्रामीणों का कहना है कि संजय काफी मृदुभाषी और मिलनसार था। हाल ही में वो छुट्टी से लौट थे और जल्द ही लौटने की बात कही थी।

Related Articles

close