जवान शहीद : IED ब्लास्ट में घायल जवान इलाज के दौरान शहीद
Jawan martyred: Jawan injured in IED blast martyred

चाईबासा : जिले से बड़ी खबर आ रही हैं। IED ब्लास्ट में SI सहित दो जवान घायल गये। जिसमें से सब इंस्पेक्टर के इलाज के दौरान शहीद की खबर आ रही है। जानकारी के मुताबिक पश्चिमी सिंहभूम जिला के सारंडा में छोटानागरा थाना अंतर्गत वनग्राम मरांगपोंगा के आस-पास जंगली पहाड़ी क्षेत्र में IED प्लांट किया गया था।
चाईबासा जिले में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे सर्च अभियान के दौरान यह घटना घटी है। घटना शनिवार को जिले के छोटानागरा थाना क्षेत्र में हुई है. जिसमें दो जवान घायल हुए हैं. एयरलिफ्ट कर घायल जवानों को रांची लाया गया. जिसके बाद घायल जवानों को राज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. जहां इलाज के दौरान सब इंस्पेक्टर सुनील कुमार मंडल की मौत हो गई.
जानकारी के मुताबिक प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) नक्सली संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, आदि अपने दस्ता सदस्यों के साथ सारंडा में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील हैं। इनके संबंध में विश्वस्त सूचना प्राप्त होने के आलोक में 4 मार्च से एक विशेष संयुक्त अभियान छोटानागरा एवं जराईकेला थाना के सीमावर्ती जंगली पहाड़ी क्षेत्र में प्रारंभ किया गया है।