सेना के जवान की मौत : शादी की छुट्टी नहीं मिली, तो जवान ने कर ली आत्महत्या, बॉक्सिंग चैंपियन जवान की अगले महीने थी शादी

जोधपुर। सेना के जवान की मौत ने हड़कंप मचा दिया है। जवान की अगले महीने शादी होने वाली थी, लेकिन शादी का सेहरा सजने से पहले जवान की चिता सजानी पड़ गयी। जवान का नाम पदमाराम जाट है, जो 14 जाट रेजिमेंट पंजाब के गुरदासपुर में तैनात था। सेना के अफसरों के मुताबिक पदमाराम जाट ने आत्महत्या की है। जबकि जवान के परिजनों ने आरोप लगाया है कि मौत संदेहास्पद है। परिजनों का आरोप है कि यूनिट के अधिकारी उसे टॉर्चर कर रहे थे। मामला जोधपुर के चामू के नाथडाऊ गांव का है।
जानकारी के मुताबिक पदमाराम जाट 14 जाट रेजिमेंट पंजाब के गुरदासपुर में तैनात था। परिजनों का आरोप है कि यूनिट के अधिकारी उसे काफी समय से टॉर्चर कर रहे थे। वह बॉक्सर भी था। शुक्रवार को जैसे ही जवान का पार्थिक उसके पैतृक गांव पहुंचा, रिजनों और ग्रामीणों ने सेना के ट्रक को गांव के बाहर ही वासी गांव के पास रोक दिया और मांग करने लगे कि सैनिक को शहीद का दर्जा दिया जाए। परिवार के एक सदस्य को नौकरी भी मिले।
घंटों तक परिजनों ने शव को रोके रखा। मांगों पर सहमति बनने के के बाद परिजनों ने पार्थिव देह को घरवालों ने लिया और सैन्य सम्मान के साथ दोपहर 3 बजे अंतिम संस्कार किया। जवान पदमाराम की अगले महीने जुलाई में शादी होनी थी। लेकिन यूनिट के अधिकारी ने जबरदस्ती पदमाराम को बॉक्सिंग टूर्नामेंट में खेलने का दबाव बना रहे थे। इस पर 5 जून को उसने पंजाब में आयोजित हुई बॉक्सिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और वह मैच हार गया था।
जवान का शव लेकर आये सूबेदार दलपत राम ने मौत की वजह सुसाइड बतायी है। सूबेदार दलपत राम ने बताया कि मामले में कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी चल रही है। पंजाब पुलिस जांच कर रही है।मोबाइल समेत अन्य सामान पुलिस के पास है। मामले में सेना भी जांच कर रही है। पोस्टमाॅर्टम भी सिविल अस्पताल में करवाया गया है। फिलहाल घटना के बाद गांव में शोक की लहर है।









