जमशेदपुर: बागबेड़ा में पांच वर्ष की बच्ची से ट्यूशन टीचर के दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। इससे लोगों में आक्रोश है। पीड़िता की मां ने बागबेड़ा थाने में आरोपी विशु और पूनम देवी के खिलाफ केस दर्ज कराया है। इधर, पुलिस नाबालिग की मेडिकल जांच कराने की तैयारी में है। वहीं, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। दोनों फरार बताए जा रहे हैं।

आरोपी ट्यूशन टीचर पर गंभीर आरोप है। पांच वर्ष की बच्ची से दुष्कर्म 29 मार्च को हुआ था। पहले बच्ची ने शरीर में दर्द एवं अन्य दिक्कत होने पर मां को दो दिन पहले परेशानी बताकर ट्यूशन नहीं जाने की बात कहती थी। सच्चाई जानने के बाद मां थाने पहुंची और पुलिस को घटना की जानकारी देकर दोनों के खिलाफ केस दर्ज कराया।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...