जमशेदपुर : अपराधियों ने युवक और जवान को मारी गोली, युवक की मौत, जवान की हालत गंभीर

मानगो : जमशेदपुर के मानगो थाना अंतर्गत जवाहर नगर रोड नंबर 15 में बड़ी घटना को अपराधियों ने अंजाम दिया है. अपराधियों ने एक युवक को गोली मारी. सूचना पाकर पहुंची टाइगर मोबाइल की टीम पर भी फायरिंग कर दी जिसमे टाइगर मोबाइल के जवान को भी गोली लगी. करीब तीन की संख्या में अपराधी जवाहरनगर रोड नम्बर 15 में सज्जाद उर्फ़ टांगा को मरने आये थे।

बताया जाता है कि सज्जाद को गोली मारने के बाद अपराधी वहां से भागने लगे थे तब तक टाइगर मोबाइल के जवान ने अपराधियों को घेर लिया. इसके बाद अपराधियों ने टाइगर मोबाइल के जवान पर ही फायरिंग कर भागने लगे. एक जवान जिसका नाम रामदेव है, को गोली लगी. इस बीच दूसरे जवान ने युवक का पीछा कर एक को पकड़ लिया. घायल युवक सज्जाद और टाइगर मोबाइल के जवान को तत्काल टीएमएच ले जाया गया. जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई और जवान की हालत गंभीर बताई जा रही है। वही पकड़ेगा युवा को मानगो थाना में ले जाकर पुलिस पूछताछ कर रही है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close