JAC Board 10th, 12th Result 2023 LIVE: 10वीं में श्रेया तो 12वीं में दिव्या बनी टॉपर, यहां देखें अपना मार्कशीट, देखिये 10वीं-12वीं के टॉप-10

रांची। झारखंड बोर्ड की कक्षा 10वीं, 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है, जिन छात्रों ने झारखंड बोर्ड की परीक्षा दी है, वे अपना बोर्ड रिजल्ट जैक की आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in या jacresults.com से रिजल्ट देख सकते हैं। जैक 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2023 को चेक करने के लिए छात्रों को अपने रोल नंबर का प्रयोग करना होगा. झारखंड बोर्ड की परीक्षा में लड़कियां लड़कों से आगे रही हैं। 10वीं में जहां, श्रेया सोनगिरी ने टॉप किया है, तो वहीं 12वीं की परीक्षा में दिव्या कुमारी टॉपर बनी है। स्कूहल शिक्षा सचिव रवि‍ कुमार ने रिजल्टे की घोषणा की है जिसके बाद मार्कशीट चेक करने का लिंक ऑफिशियल वेबसाइट के होमपेज पर लाइव हो गया है. छात्र झारखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com और jac.jharkhand.gov.in पर अपना रिजल्टं चेक कर सकते हैं।

श्रेया ने किया 10वीं में टॉप
जैक झारखंड बोर्ड 10वीं में श्रेया सोनागी ने टॉप किया है। श्रेया सोनागी, जमशेदपुर, पुराना पानी आदिवासी है स्कूल की छात्रा हैं, उन्हें 490 अंक मिले हैं। दूसरे नंबर पर सौरभ कुमार पाल, दुमका हटिया पत्र को 489 अंक, तीसरे नंबर पर इंदिरा गांधी बालिका की दीक्षा भारती का नाम है, जिसे बोर्ड परीक्षा में 488 अंक मिले है.।
JAC Board 10th Topper 2023
श्रेया सोनगिरी 490 अंक के साथ टॉपर बनी
सौरभ कुमार पॉल – 489
दीक्षा भारती – 488
दीप मित्रा – 488
मनीष सिंह – 487 अंक
शुभम कुमार – 487
कृतिका कुमारी – 486
कुणाल पॉस- 486
प्रभाकर गोंजू- 486
बंटी कुमार- 486

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दिव्या ने किया 12वीं साइंस में टॉपर
झारखंड बोर्ड 12वीं की परीक्षा में दिव्या कुमारी ने टॉप किया है। वह जीएम प्लस टू हाईस्कूल स्कूल, रामगढ़ कैंट की छात्रा है। दिव्या को 12वीं में 479 अंक मिले हैं। दूसरे नंबर पर उर्सलाइन इंटर कॉलेज रांची की खुशी कुमारी का नाम है, उसे 476 अंक मिले हैं. तीसरे नंबर पर हजारीबाग इंटर साइंस कॉलेज की प्रियका घोष है. प्रिंयका को 475 अंक मिले हैं।

ईनाम के रूप में मिलेंगी ये सारी चीजें

इन परीक्षाओं में टॉप करने वाले को ईनाम के रूप में 3 लाख रुपये, एक लैपटॉप और एक मोबाइल मिलेगा।
सेकंड टॉपर को 2 लाख और तीसरे टॉपर को एक लाख के साथ लैपटॉप व मोबाइल मिलेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

यहां देखें अपना रिजल्ट

झारखंड बोर्ड परीक्षा का परिणाम निम्नलिखित वेबसाइटों में देख सकते हैं-
jac.jharkhand.gov.in
jac.nic.in
jacresults.com and
jharresults.nic.in

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close