रांची: जैक ने 11वीं बोर्ड का रिजल्ट गुरुवार को जारी कर दिया। परीक्षा में कुल 36,6305 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। इसमें 34,0952 परीक्षार्थी सफल रहे। इस परीक्षा में 93.07 प्रतिशत परीक्षार्थी पास हुए। दो टर्म में ली गयी परीक्षा में दोनों के अंक के आधार पर रिजल्ट जारी हुआ है जैक के आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर रिजल्ट देख सकते हैं। इस परीक्षा में धनबाद के 95.97 परीक्षार्थी सफल हुए, वहीं सबसे कम गढ़वा जिला में 85.47 परीक्षार्थी इस परीक्षा में सफल हुए हैं।

JAC 11वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी करते जैक अध्यक्ष और उपाध्यक्ष

छात्राओं का रिजल्ट बेहतर

  • परीक्षा में कुल 1,78,076 छात्र और 1,88,229 छात्राएं शामिल हुई थी।
  • इसके तहत 1,63,764 छात्र और 1,77,188 छात्राएं परीक्षा में सफल रहीं
  • प्रतिशत में देखें तो 91.96 फीसदी छात्र और 94.13 फीसदी छात्राएं सफल रही।
  • छात्रों की तुलना में छात्राओं का रिजल्ट बेहतर रहा।
  • जिलावार रिजल्ट में धनबाद का रिजल्ट सबसे बेहतर रहा।
  • वर्ष 2021 में 95.53 फीसदी परीक्षार्थी सफल हुए थे।
  • गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष रिजल्ट दो फीसदी कम हुआ।

जिलावार रिजल्ट की स्थिति :

जिला : रिजल्ट (प्रतिशत में)
धनबाद : 95.97
सिमडेगा : 95.84
कोडरमा : 95.67
हजारीबाग : 94.97
पलामू : 94.77
लोहरदगा : 94.66
बोकारो : 94.23
जामताड़ा : 93.78
लातेहार : 93.59
चतरा : 93.49
गोड्डा : 93.26
रामगढ़ : 93.25
गिरिडीह : 93.08
खूंटी : 93.00
पूर्वी सिंहभूम : 92.54
रांची : 92.54
गुमला : 92.67
सरायकेला-खरसावां : 91.80
दुमका : 91.78
पाकुड़ : 91.08
देवघर : 90.94
साहेबगंज : 90.49
पश्चिमी सिंहभूम : 90.20
गढ़वा : 85.47

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...