रांची: पीडब्ल्यूडी हजारीबाग के अधीक्षण अभियंता अनिल कुमार सिंह हजारीबाग से रांची आने के क्रम में 10 लाख रुपए नकदी के साथ पकड़े गए। जिसके बाद से आयकर विभाग की टीम उनके हजारीबाग और रांची के अशोक नगर रोड, आवास पर छापेमारी की। छापेमारी में उनके घर से व कार से 20 लाख नगदी के अलावा भारी मात्रा में बैंक में जमा राशि व लेनदेन से संबंधित दस्तावेज व अन्य कागजात मिले हैं। इसके बारे में अधिकारियों से पूछताछ कर रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को अभियंता अनिल कुमार सिंह हजारीबाग से 10 लाख रुपए नकदी लेकर अपनी कार से रांची स्थित आवास आ रहे थे। इसकी सूचना पुलिस को मिली। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें रुपए के साथ पकड़ा और आयकर विभाग को इसकी सूचना दी। मंगलवार शाम को ही आयकर विभाग ने अनिल कुमार सिंह के ठिकाने पर दबिश दे दी है और छापेमारी तेज की। इस छापेमारी में उनके कार से 10लाख के अलावा घर से भी करीब 10 लाख की बरामदगी हुई। बरामद नगदी के बारे में आयकर अधिकारियों ने अनिल कुमार सिंह से पूछताछ की लेकिन उन्होंने संतोषजनक जवाब नहीं दिया है।

आयकर विभाग को आशंका है कि सभी राशि रिश्वत के हैं। हालांकि अभी सत्यापन जारी है। सत्यापन पूरा होने के बाद ही विभाग कोई जानकारी सार्वजनिक कर सकेगा।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...