किसानों को फसल बेचना हुआ आसान : गोविंदपुर में खुला धान खरीद केंद्र… उद्घाटन में पहुंचे कई पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि

धनबाद । जिले के गोविंदपुर प्रखंड के गोरतोप्पा पैक्स लिमिटेड मुख्यालय बस्तीपुर में धान अधिप्राप्ति केंद्र का उद्घाटन जिला सहकारिता पदाधिकारी रूमा झा , गोरतोप्पा पंचायत मुखिया विनोद रजवार, जिला परिषद सदस्य मो शोहराब अंसारी के उपस्थिति में किया गया।

इस मौके पर गोरतोप्पा पैक्स अध्यक्ष अजय सिंह चौधरी ने कहा कि आज पास के सभी किसानों से धान खरीद की जाएगी। बीजेपी नेता नवन किशोर सिंह चौधरी ने भी सभी किशनों से अपिल किया कि सभी किसान पैक्स में आ कर धान बेचने का आह्वाहन किया।

एस अवसर पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी ज़सीम अख्तर, खगेंद्र सिंह चौधरी, राजगंज पैक्स प्रबंधक, अयोध्या प्रसाद चौधरी, बिराजपुर पैक्स प्रबंधक सुब्रत सिंह चौधरी सहकारिया प्रसार पदाधिकारी के साथ साथ

जय प्रकाश दीक्षित, जनसेवक मंटू कुमार साव, वार्ड सदस्य शुक सागर सिंह चौधरी, गोविंद महतो, सुधीर रजवार, सरयू प्रसाद सिंह चौधरी, राजा राम सिंह चौधरी, मानिक गोस्वामी, पन्ना लाल सिंह चौधरी, बबलू गोस्वामी, अंबुज गोस्वामी, मनोज महतो, पैक्स प्रबंधक राजीव रंजन सिंह चौधरी, शैलेंद्र सिंह चौधरी, बिरधन रजवार एवम अन्य उपस्थित थे।

Related Articles

close