रांची: बांग्लादेश के खिलाफ दोहरा शतक मारने के बाद भारत के स्टार बल्लेबाज इशान किशन रांची पहुंचे हैं। जहां पर प्रशंसकों ने उनका खूब स्वागत किया। आज से जेएससीए स्टेडियम में केरल के खिलाफ शुरू होने वाले रणजी मैच में उतरेंगे। ईशान सोमवार को करीब 4 बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट पर उन्हें रिसीव करने के लिए उनके दो सत्यम कुमार और मोनू सिंह पहुंचे थे।

एयरपोर्ट पर पहुंचते ही खेल प्रशंसकों ने उनके साथ सेल्फी लिया और उनके बेहतर भविष्य की कामना की। एयरपोर्ट के अंदर भी लोगों के बीच ईशान किशन का ऑटोग्राफ लेने की होड़ लगी रही।

केरल के खिलाफ मैच आज से

रणजी ट्रॉफी में आज से केरल और झारखंड का मैच शुरू होगा। इसमें ईशान खेलेंगे। झारखंड टीम की कप्तानी विराट सिंह कर रहे हैं। वहीं केरल टीम की कमान स्टार खिलाड़ी संजू सैमसंग के हाथों में है। मालूम हो कि बांग्लादेश के खिलाफ ईशान ने 210 रन की शानदार पारी खेली थी। इस दोहरे शतक के साथ ही विश्व के सबसे तेज दोहरा शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। ईशान ने 126 गेंद पर दोहरा शतक पूरा किया था। हालांकि भारत को इस सीरीज में 2-1 से हार का सामना करना पड़ा।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...